आगरालीक्स:… आगरा के शाहदरा फ्लाईओवर पर कारोबारी की एक्सयूवी में गलत दिशा से आ रही डीसीएम भिड़ी, कारोबारी की मौत।
आगरा के विजय नगर कॉलोनी के रहने वाले 60 साल के सतेंद्र जैन का कपड़े का कारोबार है। वे पत्नी सुनीता जैन, भाभी गुनमाला जैन के साथ एक्सयूवी से फिरोजाबाद से लौट रहे थे। शाहदरा फ्लाईओवर पर सामने से गलत दिशा से डीसीएम आ रही थी। दोनो गाड़ियों में आमने सामने की भिड़त हो गई।
कारोबारी की मौत, पत्नी और भाभी घायल
हादसे में कपड़ा कारोबारी सत्येंद्र जैन की हादसे में मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी सुनीता जैन और भाभी गुनमाला जैन घायल हो गईं उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। डीसीएम चालक मौके से फरार हो गया।