आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने पकड़े तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोर. चोरी की तीन बाइकें और दो स्कूटी बरामद. झाड़ियों में छुपाकर रखे वाहनेां के पार्ट्स भी मिले. चोरी की गाड़ियां बेचने जा रहे थे….
आगरा की थाना जगदीशपुरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को पकड़ा है. पुलिस नेे इनके पास से चोरी की तीन बाइकें व दो स्कूटी बरामद की हैं. निशानदेही पर झाड़ियों में छुपे वाहनों के पार्टस भी बरामद किए गए हैं. बरामद गाड़ियां व पाटर्स की कीमत 7 लाख रुपये तक है. ये तीनों चोरी की गई इन गाड़ियों को बेचने के लिए जा रहे थे. पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है.
पकड़े गए वाहन चोरों के नाम अरमान, वसीम और आमीर हैं. पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने अन्य 03 साथियों- फैजान, समीर व शानू के साथ मिलकर मोटर साइकिलों व स्कूटी के लॉक को बरामद चाबियों की सहायता से खोलकर चोरी करते है. चोरी के समय 01 साथी लॉक खोलने की कोशिश करता है व अन्य 05 निगरानी का काम करते है एवं वाहनों को काटकर उनके पार्टस बेच देते है. उन्होनें पथौली से आने वाले रास्ते में एक जगह झाडियों में चोरी की मोटर साइकिल, स्कूटी व वाहनों के कटे हुए पार्टस झाडियों में छुपा रखे थे व अपने अन्य साथियों के साथ आज चोरी की मोटर साइकिल, स्कूटी व कटे हुए पार्टस को गाड़ी में लोड कर बेचने के लिए जाने वाले थे. अभियुक्तगण लोडर लेने के लिए मोटर साइकिल पर पथौली से निकले थे. अभियुक्तगण की निशानदेही पर चोरी की मोटर साइकिलों व स्कूटियों सहित 03 प्लास्टिक के कट्टे बरामद किये गये, जिनमें मोटर साइकिल, स्कूटी व गाडियों के पार्टस भरे हुए थे.
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
अरमान उर्फ लकी पुत्र नौशाद निवासी थाना सासनी गेट जपनद अलीगढ़ ।
वसीम पुत्र अलीम निवासी थाना कोतवाली जनपद अलीगढ़ ।
आमीर पुत्र दिलशाद निवासी थाना देहली गेट जनपद अलीगढ़
वांछित अभियुक्तों का विवरण-
फैजान
समीर
शानू