आगरालीक्स… आगरा के एक हॉस्पिटल में वेंटीलेटर से महिला मरीज को हटाने के बाद शरीर में हरकत होने पर हंगामा, जानें आखिर क्या है पूरा मामला।
आगरा के इरादतनगर क्षेत्र के रहने वाले नरेंद्र ने अपनी मां 60 साल की शशि देवी को 13 नवंबर को आटो से गिरने पर सिर में चोट लगने पर निजी अस्पताल, एसएन मेडिकल कॉलेज के बाद समर्पण हॉस्पिटल एंड ट्रोमा सेंटर, दिल्ली गेट पर भर्ती कराया। 16 नवंबर को ब्रेन सर्जरी की गई, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ।
वेंटीलेटर से हटाने के बाद शरीर में हरकत
मरीज के परिजनों का कहना है कि सर्जरी के बाद 72 घंटे में सुधार आने की बात कही गई लेकिन जब 32 घंटे बाद भी तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो चिकित्सकों ने कहा कि मरीज को लंबे समय तक वेंटीलेटर सपोर्ट पर रहना पड़ सकता है, उम्मीद भी बहुत कम हैं। बुधवार रात को तीमारदार ने मरीज को डिस्चार्ज करा लिया, एम्बू बैग लगा कर घर जाने के लिए कह दिया, हॉस्पिटल से बाहर निकलने की शशि देवी के शरीर में हरकत होने लगी, इससे परिजन आक्रोशित हो गए। आरोप लगाया कि डॉक्टर ने कहा था कि उम्मीद नहीं है लेकिन धड़कन चल रही है।
दूसरे हॉस्पिटल में ले जाने पर डॉक्टरों ने कर दी मौत की पुष्टि
तीमारदार मरीज को लेकर शमसाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में पहुंचे वहां डॉक्टरों ने मरीज की मौत की पुष्टि कर दी। हालांकि इस मामले में अभी कोई शिकायत नहीं है, हॉस्पिटल प्रबंधन का कहना है कि परिजनों को बता दिया गया था कि मरीज को लंबे समय तक वेंटीलेटर पर रहना पड़ सकता है इसके बाद परिजन मरीज को लेकर चले गए थे जो आरोप लगाए हैं वे निराधार हैं।