Friday , 20 November 2026
Home बिगलीक्स Agra Video News: Committee formed after a professor at the university behaved inappropriately towards female students…#agranews
बिगलीक्स

Agra Video News: Committee formed after a professor at the university behaved inappropriately towards female students…#agranews

4

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में एचओडी द्वारा छात्राओं से अभद्रता करने और अपशब्द बोलने पर कुलपति ने गठित की कमेटी. जमकर हंगामा

आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि के संस्कृति भवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें पार्किंग को लेकर प्रोफेसर द्वारा छात्राओं के साथ अभद्रता की जा रही है. वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को अखिल भारतीय विद्र्यार्थी परिषद ने इसको लेकर धरना दिया और आक्रोश जताते हुए कार्रवाई की मांग की. वहीं कुलपति ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की है.

जानिए पूरा मामला
घटना गुरुवार की है. संस्कृति भवन की पार्किंग में छात्र—छात्राओं ने शिक्षकों की कार के आगे स्कूटी खड़ी कर दी थी. यहां जब इतिहास विभाग के अध्यक्ष प्रो. बीडी शुक्ला पहुंचे तो उन्होंने अपनी कार के आगे छात्राओं की स्कूटी को खड़ा देखा. इस पर वह भड़क गए. उन्होंने छात्राओं को सुनाना शुरू कर दिया. छात्राएं मोबाइल से वीडियो बनाने लगीं तो उन्होंने मोबाइल पर हाथ मार दिया और छात्राओं से अभद्र भाषा में बोलना शुरू कर दिया. छात्राओं से ऐसी तैसी तुम्हारी बोले जिस पर छात्राओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की. इस पूरे घटनाक्रम का छह मिनट से अधिक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है.

एबीवीपी का हंगामा
इस मामले को लेकर शुक्रवार को एबवीपी के कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया और अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. विवि में उन्होंने नारेबाजी करना शुरू कर दिया. एबीवीपी का कहना है कि छात्राओं के सम्मान से जुड़े मामले में विवि प्रशासन को तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए और प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई हो. अगर ऐसा नहीं हुआ तो आंदोलन होगा.

कुलपति ने गठित की जांच कमेटी
इस मामले में कुलपति प्रो. आशु रानी ने जांच कमेटी गठित कर दी है जिसमें महिला सदस्य भी शामिल है. यह कमेटी वायरल वीडियो की जांच करेगी और दोनों पक्षों को सुनेगी. कुलपति का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी. छात्राओं की सुरक्षा विवि की प्रा​थमिकता है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Seven-foot-long python found at Agra Fort; rescued by Wildlife SOS…#agranews

आगरालीक्स…आगरा फोर्ट में निकला सात फुट लंबा अजगर. पार्किंग में देखते ही...

बिगलीक्स

Shree Ram Mandir Ayodhaya work complete

आगरालीक्स श्री राम मंदिर परिसर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो गया...

बिगलीक्स

Agra News: Agra Traffic Police advisory for Ekadashi mela at Shree Khatu Shyam Temple Agra

आगरालीक्स आगरा में आज देवोत्थान एकादशी पर लोग जाम में ना फंसे,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Temperature @ 11 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 11 डिग्री तक पहुंचा, जानें आज...

error: Content is protected !!