Friday , 20 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Seven-foot-long python found at Agra Fort; rescued by Wildlife SOS…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Seven-foot-long python found at Agra Fort; rescued by Wildlife SOS…#agranews

27

आगरालीक्स…आगरा फोर्ट में निकला सात फुट लंबा अजगर. पार्किंग में देखते ही मच गई खलबली. वाइल्ड लाइफ एसओएस ने किया रेस्क्यू. कुछ दिन पहले ताजमहल में भी निकला था

उत्तर प्रदेश वन विभाग और वाइल्डलाइफ एसओएस ने मिलकर एक रेस्क्यू ऑपरेशन में, ऐतिहासिक आगरा किले के अंदर से एक पीवीसी पाइप के अंदर फंसे लगभग सात फुट लंबे इंडियन रॉक पाइथन (अजगर) को सफलतापूर्वक बचाया। सांप को वर्ल्ड हेरिटेज साइट के एंट्रेंस गेट के पास स्टाफ पार्किंग एरिया में देखा गया, जिसके बाद उसे सुरक्षित निकालने के लिए तुरंत कार्रवाई की गई। इस महीने में ही आगरा में यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट पर यह दूसरा अजगर सांप रेस्क्यू हुआ है। इससे पहले, वाइल्डलाइफ एसओएस ने ताजमहल परिसर से लगभग पांच फुट लंबे अजगर को सफलतापूर्वक पकड़ा था, जो स्मारक के पूर्वी गेट के पास फोर्ट कोर्ट एरिया में सी.आई.एस.एफ टॉयलेट के अंदर देखा गया था। आगरा फोर्ट में हुआ यह रेस्क्यू दर्शाता है कि जब सांप रिहायशी इलाकों में घुसते हैं, तो मिलकर और सोच समझ कर लिए गए फैसलों की कितनी अहमियत होती है।

अजगर को सबसे पहले आगरा किले में तैनात सिक्योरिटी स्टाफ ने देखा, जो कि पीवीसी पाइप के अंदर फंसा हुआ था। सांप की लंबाई और संकरी जगह को देखते हुए, उसे बचाने के लिए तुरंत मदद की ज़रूरत थी। सिक्योरिटी स्टाफ ने तुरंत इसकी जानकारी वन विभाग को दी, जबकि वाइल्डलाइफ एसओएस को भी उनकी इमरजेंसी रेस्क्यू हेल्पलाइन (+91 9917109666) पर सूचित किया गया। अलर्ट मिलते ही, वाइल्डलाइफ एसओएस रैपिड रिस्पॉन्स यूनिट की दो सदस्य टीम, वन विभाग के साथ मौके पर पहुँची। बचाव अभियान शुरू करने से पहले, उन्होंने ने यह सुनिश्चित किया कि आस-पास मौजूद पर्यटकों की भीड़ अजगर से सुरक्षित दूरी पर हैं जिससे बिना किसी हानि के ऑपरेशन को अंजाम दिया जा सके। लगभग एक घंटे तक चले इस ऑपरेशन में, अजगर को पाइप से सफलतापूर्वक बाहर निकाला गया। जिसके बाद वह स्वस्थ पाया गया, और उसे वापस जंगल में छोड़ दिया गया।

वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़र्वेशन प्रोजेक्ट्स और हर्पेटोलॉजिस्ट, बैजूराज एम.वी. ने कहा, “सर्दियां में अजगर अक्सर अपने शरीर का तापमान कंट्रोल करने के लिए धूप सेंकते हुए देखे जा सकते हैं। ‘एक्टोथर्मिक’ होने के कारण, सर्दियों में अजगर अपने शरीर का तापमान नियंत्रित रखने के लिए सूरज की रोशनी जैसे बाहरी हीट सोर्स पर निर्भर रहते हैं। मौसम में बदलाव के दौरान, वे कभी-कभी धूप सेंकने की जगहों की तलाश में खुले इलाके या इंसानों की बस्तियों के आस-पास के इलाकों में जा सकते हैं। इस खास घटना में, अजगर एक पीवीसी पाइप के अंदर फंस गया था, जिससे समय पर मदद करना ज़रूरी हो गया। हम लोगों से यह निवेदन करते हैं कि वे घबराएं नहीं या खुद सांपों को पकड़ने की कोशिश न करें, बल्कि प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम की मदद लें।”

वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने कहा, “यह बहुत अच्छी बात है कि आगरा की मशहूर वर्ल्ड हेरिटेज साइट्स, ताजमहल और आगरा फोर्ट पर बहुत कम समय में दो अजगर रेस्क्यू ऑपरेशन हुए हैं। आगरा फोर्ट में सफल रेस्क्यू, जहाँ एक बड़ा अजगर पीवीसी पाइप के अंदर फँस गया था, वन विभाग और हमारी रेस्क्यू टीम के समय रहते की गई कार्यवाई की वजह से मुमकिन हुआ। ये घटनाएँ हमें याद दिलाती हैं कि कैसे वन्यजीव ऐसी जगहों पर भी अपने लिए रास्ता ढूंढ लेते हैं l हर जानवर हमारी दया और सुरक्षा का हकदार है। हमें उम्मीद है कि ऐसी घटनाएँ लोगों में वन्यजीवों के प्रति ज़्यादा जागरूकता, करुणाभाव और ज़िम्मेदारी से रहने को बढ़ावा देंगी।”

इंडियन रॉक पाइथन (पायथन मोलुरस) भारतीय उपमहाद्वीप में पाई जाने वाली सबसे बड़ी साँप की प्रजातियों में से एक है। IUCN रेड लिस्ट में इसे लगभग खतरे में बताया गया है और यह कन्वेंशन ऑन इंटरनेशनल ट्रेड इन एंडेंजर्ड स्पीशीज़ ऑफ़ वाइल्ड फौना एंड फ्लोरा (CITES) के अपेंडिक्स I में शामिल है। इस प्रजाति को इंडिया के वाइल्डलाइफ (प्रोटेक्शन) एक्ट, 1972 के शेड्यूल I के तहत कानूनी सुरक्षा प्राप्त है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: Committee formed after a professor at the university behaved inappropriately towards female students…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि में एचओडी द्वारा छात्राओं से अभद्रता...

बिगलीक्स

Shree Ram Mandir Ayodhaya work complete

आगरालीक्स श्री राम मंदिर परिसर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो गया...

बिगलीक्स

Agra News: Agra Traffic Police advisory for Ekadashi mela at Shree Khatu Shyam Temple Agra

आगरालीक्स आगरा में आज देवोत्थान एकादशी पर लोग जाम में ना फंसे,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Temperature @ 11 Degree in Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 11 डिग्री तक पहुंचा, जानें आज...

error: Content is protected !!