आगरालीक्स आगरा के मैरिज होम में बरात पहुंचने पर आतिशबाजी में गेट में लगी आग, अफरा तफरी।
आगरा के शास्त्रीपुरम क्षेत्र के मैरिज होम में शुक्रवार को शादी थी, दूल्हा आगरा का और दुल्हन मथुरा की रहने वाली है। बरात मैरिज होम पर पहुंची, बरात के स्वागत के लिए आतिशबाजी चलाई गई, इससे मैरिज होम पर लगे स्वागत गेट में आग लग गई।
गेट पर कपड़ा लगा होने पर फैल गई आग
गेट लोहे का था और उस पर कपड़ा बांधकर सजावट की गई थी, इससे आग गेट में फैल गई। अफरा तफरी मच गई। लोग बाहर निकल आए, हलवाई और कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया।