Saturday , 21 November 2026
Home आगरा Agra News: The touching drama of Raja Harishchandra was performed in Agra. The audience’s eyes were moist….#agranews
आगरा

Agra News: The touching drama of Raja Harishchandra was performed in Agra. The audience’s eyes were moist….#agranews

5

आगरालीक्स…आगरा में हुई राजा हरिश्चंद्र की मार्मिक लीला. दर्शकों की आंखें की नम, सत्य और धर्म की राह पर चलने का दिया संदेश, पहली बार श्री कृष्ण लीला में हुआ मंचन

सत्य की परीक्षा कठिन जरूर होती है, लेकिन जो विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों से विचलित नहीं होता, वही इतिहास में अमर हो जाता है। कुछ ऐसा ही प्रेरणादायी संदेश वाटर वर्क्स चौराहा स्थित गौशाला में आयोजित श्री कृष्ण लीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार को राजा हरिश्चंद्र की लीला के भावपूर्ण मंचन से मिला।
पहली बार श्री कृष्ण लीला महोत्सव में मंचित हुई सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र लीला प्रसंग में कलाकारों ने अपने सशक्त अभिनय से सत्यवादी राजा के त्याग, संघर्ष और वचनबद्धता को मंच पर जीवंत कर दिया। पत्नी और पुत्र से बिछोह के मार्मिक प्रसंगों ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

श्री कृष्ण लीला में आज के मुख्य अतिथि देश के प्रमुख यज्ञ आचार्य स्वामी रामदास जी थे। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण – बलदेव के स्वरूपों की आरती उतार कर आज की लीला का शुभारंभ किया। समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने बताया कि महाराज जी के निर्देशन में आगरा में विशाल महायज्ञ का आयोजन 12 दिसंबर से किया जा रहा है जिसमें 2150 कुंड बनाए जा रहे हैं। पीतांबरा माता और भोलेनाथ का एक साथ हवन कराया जाएगा । हजारों लोग एक साथ आहुतियां देंगे। इस में करीब 50 करोड़ आहुतियां दिए जानेका लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सभी से अनुरोध है कि इस महायज्ञ में अवश्य भागीदार बनें। अतिथियों में डॉ रजनीश त्यागी, हरिनारायण चतुर्वेदी, जगदीश बागला, सुरेश कंसल, लायंस क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आरएन वर्मा, महिला शांति सेना की अध्यक्ष वत्सला प्रभाकर, साहित्यकार श्रुति सिन्हा, शीतल अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल आदि थे।

लीला में दर्शाया गया कि राजा हरिश्चंद्र ने सत्य और वचन की मर्यादा बनाए रखने के लिए अपना राजपाट, धन-संपत्ति और पारिवारिक सुख तक त्याग दिया। जीवन में आई कठिन से कठिन परिस्थितियां भी उनके सत्य के संकल्प को डिगा नहीं सकीं। पत्नी तारामती और पुत्र रोहिताश्व से वियोग तथा श्मशान में कठिन परिस्थितियों के बीच जीवन व्यतीत करने के प्रसंगों ने दर्शकों के हृदय को झकझोर दिया। कलाकारों की मार्मिक अदाकारी पर दर्शकों ने तालियों से उत्साहवर्धन किया।

सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है हरिश्चंद्र का जीवन
श्री कृष्ण लीला समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने कहा कि राजा हरिश्चंद्र का जीवन हमें सिखाता है कि परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत क्यों न हों, मनुष्य को सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ना चाहिए। सत्य की राह कठिन अवश्य होती है, लेकिन अंततः यही मार्ग व्यक्ति को सम्मान, आत्मबल और महानता प्रदान करता है। उनका जीवन आज भी ईमानदारी, नैतिकता, कर्तव्यनिष्ठा और वचन पालन का अनुपम उदाहरण है। श्री कृष्ण लीला महोत्सव के माध्यम से पौराणिक प्रसंगों का मंचन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और जीवन मूल्यों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम बन रहा है। लीला की व्यवस्थाओं में कमेटी के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महामंत्री विजय रोहतगी, शेखर गोयल, संजय अग्रवाल, संजय गर्ग बड़े भाई, अशोक गोयल, बृजेश अग्रवाल, गिर्राज बंसल, केसी अग्रवाल, विष्णु कुमार अग्रवाल आदि का प्रमुख सहयोग रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra News: A passenger left his mobile phone behind inside a metro train in Agra; UPMRC staff returned it safely…#agranews

आगरालीक्स..आगरा में मेट्रो के अंदर अपना मोबाइल भूल गया यात्री. यूपीएमआरसी के...

आगरा

Agra News: Cybersecurity expert Dr. Rakshit Tandon raised awareness among students regarding cyber risks and protective measures

आगरालीक्स…आगरा में स्टूडेंट्स को बताया आनलाइन दुनिया के खतरे. साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञ...

आगरा

Agra News: Young man dies after being struck by a train in Agra…#agranews

आगरालीक्स...आगरा में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत. परिजनों...

आगरा

Agra News: There is filth in the drains and piles of garbage; despite complaints, no action is being taken…#agranews

आगरालीक्स…पब्लिक वॉइस…इस मोहल्ले में नालियां चोक हैं, जगह जगह कूड़ा पड़ा है....

error: Content is protected !!