आगरालीक्स…आगरा आईं अभिनेत्री कंगना, ताजमहल का किया दीदार. फैमिली भी रही साथ. बोलीं—बहुत खूबसूरत हैं ताज
बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रानावत रविवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए पहुंंची. उनके साथ उनका परिवार भी साथ रहा. शाम करीब तीन बजे उन्होंने स्मारक में प्रवेश किया और यहां करीब 45 मिनट तक भ्रमण किया. कंगना ने ताजमहल की खूबसूरती को निहारा और डायना बेंच पर फोटो भी खिंचवाया. उन्होंने ताजमहल को ब्यूटीफुल बताया और उसकी पच्चीकारी के बारे में भी जानकारी ली.
परिवार के सभी सदस्यों ने भी डायना बेंच पर ताजमहल के साथ फोटो कराए. करीब चार बजे वह ताजमहल से रवाना हो गईं.