आगरालीक्स…आगरा में गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व पर हाइवे पर रहेगा यातायात डायवर्जन. भारी वाहनों का प्रवेश होगा वर्जित. उत्तरी बाईपास और दक्षिणी बाईपास से जा सकेंगे.
श्री गुरूनानक देव साहिब जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर 24 नवंबर मंगवार को गुरूद्वारा गुरू का ताल पर कीर्तन समागम, लंगर प्रसाद वितरण एवं भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाना हैं, जिसके दृष्टिगत गुरूद्वारा गुरू का ताल पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होता है, श्रद्धालुओं की सुरक्षा के दृष्टिगत गुरूद्वारा गुरू का ताल पर श्रद्धालुओं की संख्या बढने पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से महानगर आगरा में 24 नवंबर से सुबह 8 बजे से देर रात्रि कार्यक्रम समाप्ति अवधि तक भारी वाहनों का यातायात डायवर्जन लागू रहेगा.
1- एनएच-19 पर रैपुरा जाट दक्षिणी बाईपास से कुबेरपुर कट के मध्य भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबन्धित रहेगा।
2- जनपद फिरोजाबाद से मथुरा की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, ट्रेलर, कैंटर इत्यादि) कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेस-वे / उत्तरी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
3- दिल्ली / मथुरा की ओर से फिरोजाबाद / कानपुर की ओर जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (ट्रक, ट्रेलर, कैंटर इत्यादि) एनएच – 19 पर रैपुरा जाट से दक्षिणी बाईपास से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर मार्ग से आगरा इनर रिंग रोड़ होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे अथवा एनएच-19 पर शहजादपुर पौडी गांव से उत्तरी बाईपास से भी होकर अपने गंतव्य को जा सकेंगे ।
4- फिरोजाबाद से ग्वालियर / जयपुर की तरफ जाने वाले भारी वाहन कुबेरपुर कट से आगरा इनर रिंग रोड़ से दिगनेर पुलिया से रोहता नहर होकर अथवा रमाडा से इनर रिंग रोड से शमशाबाद – इरादतनगर – सैंया होकर भी अपने गंतव्य को जायेंगे ।
5- जयपुर से फिरोजाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से होकर ग्राम बाद से रोहता नहर चौराहा से दिगनेर पुलिया से इनर रिंग रोड़ से एत्मादपुर होकर अपने गन्तव्य को जायेंगे ।
6- जयपुर से ग्वालियर एवं मथुरा की ओर जाने वाले भारी वाहन महुअर कट से दक्षिणी बाईपास होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
7- अलीगढ की तरफ से आने वाला यातायात जिसको फिरोजाबाद जाना है वह खन्दौली
से मुडी चौराहा होकर एत्मादपुर पर एनएच-19 से अपने गंतव्य को जायेगा । इसी प्रकार मुडी चौराहे से टेढी बगिया, रामबाग चौराहा को आने वाले भारी वाहन मुडी चौराहे से एत्मादपुर व खन्दौली होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।
8- ग्वालियर / जयपुर से अलीगढ की तरफ जाने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन दक्षिणी बाईपास होकर रोहता चौराहा से रोहता दिगनेर मार्ग से एकता चौकी से तोरा चौकी से इनररिंग रोड होकर अथवा दिग्नेर से गुतिला अण्डरपास ( जवाहर पुल) से इनररिंग रोड होकर अपने गंतव्य को जायेंगे ।