आगरालीक्स…आगरा में गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारों में विशेष आयोजन. गुरुद्वारा नॉर्थ ईदगाह में बदला गया निशान साहिब का चोला. आकर्षक रोशनी से जगमग होंगे सभी गुरुद्वारे
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर आगरा शहर के विभिन्न गुरुद्वारों में 24 नवंबर को विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।अधिकतर गुरुद्वारों में प्रभात फेरी का समापन और कीर्तन समागम आयोजित किए जाने हैं। जिनकी तैयारी गुरुद्वारों में जोरों पर चल रही है। इसी श्रृंखला में आगरा के गुरुद्वारा नॉर्थ ईदगाह में सोमवार को निशान साहिब का चोला बदलने की सेवा की गई। जिस प्रकार से त्योहार व घर के बड़े आयोजनों में सभी लोग नए वस्त्र तैयार करते हैं इस तरह से गुरु पर्वों के समय गुरुद्वारे में स्थापित निशान साहब का चोला भी बदल जाता है।
गुरुद्वारा नॉर्थ ईदगाह में सबसे पहले निशान साहिब को हाइड्रोलिक मशीन के माध्यम से नीचे उतर गया फिर पुराना चोला हटाया गया। जिसके बाद निशान साहिब को दूध से स्नान करने के बाद नया चोला पहनाया गया और निशान साहब को पूर्व की भांति स्थापित कर अरदास की गई और प्रसाद वितरित किया गया इस दौरान विकी पुरी,कुलविंदर सिंह बाबा ,हरजीत सिंह जसवीर सिंह ,त्रिलोक सिंह ,हरजीत सिंह प्रिंस आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।