आगरालीक्स…सतगुर नानक परगटिया, मिटी धुंध जग चानन होया. आगरा के गुरुद्वारा माईथान में मनाया गया प्रकाश उत्सव
श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा माईथान में विशाल कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। सिख समाज की केंद्रीय संस्था श्री गुरु सिंह सभा की ओर से आयोजित कीर्तन समागम में संगत में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माता के गुरु घर की खुशियां प्राप्त की। गुरमत समागम की आरंभता सुबह श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश के साथ हुई जिसके बाद अखंड कीर्तनी जत्थे के भाई जसपाल सिंह ने आशा दी वार का गायन किया।
हजूरी रागी गुरुद्वारा माईथान,स्त्री सत्संग सभा और गुरुद्वारा गुरु का बाग मधु नगर के रागी विक्रम सिंह ने कीर्तन करते हुए गुरु नानक देव जी की वाणी सुना संगत को निहाल किया ।मुख्य रूप से कीर्तन की हाजिरी के लिए भाई गुरप्रीत सिंह जी प्रीत पीलीभीत वाले आगरा पहुंचे थे ।उन्होंने अपनी रसमई वाणी से कीर्तन करते हुए गुरु नानक देव जी के उच्चरित शब्दों का गायन कर संगत को भाव विभोर कर दिया। कीर्तन के साथ-साथ संगत भी नाम सिमरन करते हुए गुरबाणी की अमृत वर्षा में भीगी नजर आई।अंत में आनंद साहिब का पाठ हुआ जिसके बाद गुरुद्वारा माईथान के हेड ग्रंथी ज्ञानी कुलविंदर सिंह ने सरवत के भले की अरदास की। अंत में गुरु का अटूट लंगर बरताया गया ।जिसे संगत ने बहुत ही श्रद्धा भावना के साथ एक साथ बैठकर ग्रहण किया ।गुरुद्वारा माईथान के प्रधान कँवलदीप सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव जी ने मुख्य रूप से किरत करो, नाम जपो और वंड छको यानी मेहनत कर कमाने औरआपस में बाट कर खाने के साथ लगातार प्रभु का नाम लेते रहने का संदेश दिया था।

जसवीर सिंह ने बताया कि इस दौरान अनेक सामाजिक संस्थाओं की ओर से आने वाली संगत के लिए विभिन्न खाद्य पदार्थों के स्टॉल भी लगाए गए थे साथ ही संगत के लिए विशेष लंगर प्रसाद भी तैयार कराए गए। कीर्तन समागम के अंत में गुरुद्वारा माईथान पहुंचने वाले विभिन्न धर्म व समाजों के प्रमुख जनों का गुरु घर का सम्मान सिरोपा भी दिया गया।
कीर्तन दरबार में गुरमीत सेठी, गुरदयाल सिंह बेदी, नितिन कोहली, बीना लवानिया, हरपाल सिंह, प्रवीण अरोड़ा, जसमीत सिंह जस्सी,विक्की पुरी , बंटी चावला, परमजीत मक्कड़,रौनक वाधवा, मनकमल सिंह, वीरेंद्र सिंह वीरे,रक्षपाल सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।