आगरालीक्स…आगरा का मासूम अंश ऋषिकेश में कहां खो गया, परिवार पांच दिन से परेशान. स्कूल से टूर पर गया था, गंगा में बह गया
आगरा का 15 साल का अंश ऋषिकेश में कहां खो गया, मम्मी—पापा सहित सभी परिजन पांच दिन से परेशान हैं लेकिन लगातार सर्चिंग के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है. सभी का रो रो कर बुरा हाल हो गया है
स्कूल टूर पर गया था अंश
आगरा के बमरौली अहीर रोड स्थित स्कूल से 18 नवंबर को 32 छात्रों का समूह स्कूल टूर पर ऋषिकेश गया था. 15 साल का अंश भी इसमें शामिल था. 19 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे सभी लक्ष्मणझूला पुल के पास स्थित घाट पर स्नान कर रहे थे, इसी दौरान 15 साल का अंश निवासी रोहता गंगा नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और बहने लगा. साथियों के शोर पर मौके पर मौजूद पुलिस और स्थानीय लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन तेज बहाव के चलते वह देखते ही देखते ओझल हो गया.
लगातार सर्चिग के बाद भी नहीं चला पता
एसडीआरएफ के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि डीप डाइवर्स ने गगा नदी में सर्च आपरेशन चलाया लेकिन छात्र का कोई सुराग नहीं लग सका है. इधर पांच दिन से अंश का कुछ पता न चलने से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है.