आगरालीक्स…आगरा के अर्जुन नगर में एक्सीडेंट, मरने वाले पति—पत्नी. पानी के टैंकर ने मारी इनकी बाइक को टक्कर..
आगरा के थाना शाहगंज अंतर्गत अर्जुन नगर में मंगलवार सुबह हुए एक्सीडेंट में पति पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों बाइक से जा रहे थे तभी जावित्री देवी हॉस्पिटल के सामने पानी के टैंकर ने इनकी बाइक को चपेट में लेकर टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
डॉक्टर के पास जा रहे थे पत्नी को लेकर
रिपोर्ट के अनुसार बाइक सवार 40 वर्षीय सुखविंदर सिंह अपनी पत्नी रेखा को लेकर चिकित्सक के पास जा रहे थे.सराय चौकी अंतर्गत अर्जुन नगर में जावित्री देवी हॉस्पिटल के सामने पानी के टैंकर ने इनको टक्कर मार दी. लोगों के अनुसार टैंकर की तेज रफ्तार से यह एक्सीडेंट हुआ है. दोनों मूल रूप से भरतपुर राजस्थान के इब्राहिमपुर गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में धनौली मलपुरा में किराए के मकान में अपने बच्चों के साथ रह रहे थे.