मथुरालीक्स…मथुरा में फिर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. 28 नवंबर को फरह में आयोजित कार्यक्रम में लेंगे भाग. यूपी चुनाव को लेकर 8 दिन बनाई थी रणनीति
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से मथुरा आ रहे हैं. 28 नवंबर को दीनदयाल गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, फरह में पशु आयेर्वद एवं पारंपरिक ज्ञान में एक वर्षीय स्नातकोत्तर डिप्लोमा पाठ्यक्रम का विमोचन करेंगे. इसके साथ ही आयुर्वेद काूलेज एवं चिकित्सालय, पशु चिकित्सालय महाविद्यालय का शिलान्यास और अनुवादात्मक चिकित्सा में आयुर्वेद और पंचगव्य अनुसंधान केंद्र का लोकार्पण भी किया जाएगा. यह जानकारी दीनदयाल कामधेनु गौशाला समिति के मंत्री हरीशंकर शमर्3ा ने बुधवार को गऊ ग्राम परखम में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी.
मथुरा में ही बनी थी यूपी चुनाव की रणनीति
8 दिन पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा आए थे. उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सहित राज्य के दोनों डिप्टी सीएम सहित 55 पदाधिकारी शामिल हुए थे. इस मंथन में यूपी चुनाव 2027 के लिए रणनीति बनाई गई मंथन में संगठन की मजबूती, सरकार संगठन के बीच तालमेल पर भी मंथन किया गया. बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, संगठन की मजबूती और चुनावी रणनीति को लेकर विभिन्नप पहलुओं पर विचार विमर्श किया गया. इसके साथ ही राष्ट्रीय और स्थानीय नेतृत्व के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया.