आगरालीक्स…आगरा में पति—पत्नी के झगड़े में आया पड़ोसी, मारपीट में पति की मौत. पड़ोसी के धक्के से सीढ़ियों से नीचे गिरा, तड़प तड़ककर हुई मौत
आगरा के थाना जगदीशपुरा के गढ़ी भदौरिया में एक युवक की मारपीट के बाद सीढ़ियों से गिरने और सिर में गंभीर चोट लगने के बाद तड़प तड़प कर मौत हो गई. मृतक का अपनी पत्नी से झगड़ा हो गया था जिसके बीच में पड़ोसी युवक वहां आ गया. पड़ोसी युवक ने पति के साथ मारपीट कर दी और धक्का दे दिया. इसे बाद आरोपी पड़ोसी फरार हो गया जबकि पत्नी भी अंदर चली गई. करीब एक घंटे तक गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.
ये है मामला
घटना गढ़ी भदौरिया की है. यहां 32 साल के हरिओम किराये पर पत्नी के साथ रहते हैं. बुधवार को उनका अपनी पत्नी किरन से झगड़ा हो गया. भाई राहुल ने बताया कि पति पत्नी के बीच हुए विवाद में पड़ोस में रहने वाला रामवीर वहां आ गया और उसने बहस के बाद हरिओम के साथ मारपीट कर दी. आरोप है कि रामवीर ने हरिओम को धक्का दे दिय जिससे वह सीढ़ियों से नीचे सड़क पर जा गिरा. उसके सिर में गंभीर चोट आ गई. रामवीर उसे तड़पता छोड़कर वहां से भाग गया जबकि पत्नी भी गुस्से में अंदर चली गई. आरोप है कि करीब एक घंटे तक हरिओम सड़क पर पड़ा रहा. लोगों की सूचना पर पुलिस आई और उसे एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.