आगरालीक्स…आगरा में रहने वाले 67 साल के उमेश चन्द्र सक्सैना लापता. परिजन परेशान. गुमशुदगी कराई दर्ज
आगरा के असोपा हॉस्पिटल के पास रहने वाले 67 वर्षीय उमेशचंद्र सक्सैना लापता हो गए हैं. परिजनेां के अनुसार 24 नवंबर को दोपहर ढाई बजे वह बिना बताए कहीं चले गए हैं. ककरैठा में भी लोगों ने अंतिम बार उन्हें वही देखा था लेकिन इसके बाद से उनका पता नही चल सका है. इस संबंध में परिजनों ने कोतवाली सिकंदरा में गुमशुदगी दर्ज कराई है.
पत्नी साधना सक्सेना ने बताया कि वह 47 नीरज नगर असोफा हॉस्पटल के पास की निवासी हैं. उनके पति उमेश चन्द्र सक्सैना पुत्र प्रकाश सक्सेना 24 नवंबर से लापता है. वह गरम शर्ट चैक की पहने हुए हैं और ग्रे कलर का पजामा है.