Thursday , 26 November 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Bear family Arthur, Ron, and Molly complete seven years at the Agra Bear Rescue Facility…#agranews
बिगलीक्स

Agra News: Bear family Arthur, Ron, and Molly complete seven years at the Agra Bear Rescue Facility…#agranews

8

आगरालीक्स…आगरा भालू संरक्षण में भालू परिवार आर्थर, रॉन और मॉली ने पूरे किए सात साल. तस्करों द्वारा शोषण और क्रूरता के थे शिकार, अब जी रहे आजाद जिंदगी

सात साल पहले, वाइल्डलाइफ एसओएस और झारखंड वन विभाग ने मिलकर किए गए एक ऑपरेशन में वाइल्डलाइफ ट्रैफिकर्स से पांच स्लॉथ भालुओं को बचाया था। उनमें आर्थर, रॉन और मॉली भी थे, जिन्हें हैरी पॉटर सीरीज़ के वीज़ली परिवार के नाम पर प्यार से ‘वीज़ली बेयर’ कहा जाता है। ये भालू सालों के शोषण और क्रूरता के बाद, अब उत्तर प्रदेश में वाइल्डलाइफ एसओएस द्वारा संचालित आगरा भालू संरक्षण केंद्र में देखभाल और प्यार के साथ आज़ादी से अपनी ज़िंदगी जी रहे हैं।

2019 में, पांच भालुओं को दूसरे तस्करों को बेचने से पहले पकड़ लिया गया, जिससे गैर-कानूनी ‘डांसिंग’ भालू व्यापार पर रोकथाम लगाई जा सके। सभी की नाज़ुक थूथन में घाव और उनके दांत तोड़ दिए गए थे ताकि उन्हें सड़क पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर और तैयार किया जा सके। उन्हें बचाने के बाद, भालुओं को आगरा भालू संरक्षण केंद्र लाया गया, जहां उन्हें उचित इलाज मिला और जहां उनका पुनर्वास शुरू हुआ।

पिछले सात सालों में, आर्थर, रॉन और मॉली धीरे-धीरे अपने आस-पास के वातावरण में घुल-मिल गए हैं। आर्थर, जो अपनी बेहिसाब ऊर्जा के लिए जाना जाता है, अपना दिन घूमने-फिरने, पेड़ों पर चढ़ने और अपने लिए बनाए गए एनरिचमेंट जैसे की झूले को तोड़ने में बिताता है, जो उसे मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए बनाए जाते हैं। उसकी ताकत और जिज्ञासा अक्सर उसके देखभालकर्ता को और ज़्यादा मज़बूत झूले बनाने के लिए प्रोत्साहित करती है, लेकिन वह हर नए एडवेंचर को जोश के साथ पूरा करता है।

तीनों में सबसे छोटा रॉन एक समझदार और जिज्ञासु भालू है, जिसे चढ़ने, खुदाई करने और खोजबीन करने का शौक है। प्यार से सेंटर का ‘अनऑफिशियल माली’ कहा जाने वाला रॉन, अक्सर पौधे उखाड़ता है और कीड़ों की तलाश में मिट्टी खोदता है। उसने पॉजिटिव कंडीशनिंग ट्रेनिंग में भी काफी तरक्की की है, जिससे पशु चिकित्सा टीम को उसकी रेगुलर हेल्थ एग्जामिनेशन करने में मदद मिलती है।

मॉली, जो कभी बहुत शर्मीली और डरी हुई रहती थी, अब एक जिज्ञासु और एक्टिव भालू बन गई है। उसे खुदाई करना, दीमक के टीलों को एक्सप्लोर करना, पेड़ों पर चढ़ना और पज़ल फीडर से खेलना बेहद पसंद है। वक़्त के साथ-साथ उसे खास देखभाल मिलती है, जिसमें रेगुलर हेल्थ मॉनिटरिंग, न्यूट्रिशनल सपोर्ट और कंडीशनिंग सेशन शामिल हैं ताकि तनाव मुक्त वेटेरिनरी एग्जामिनेशन हो सके।
आर्थर, रॉन और मॉली ने अपने रेस्क्यू के पश्च्यात सात साल पूरे कर लिए हैं, और उनकी यह यात्रा वाइल्डलाइफ़ रिहैबिलिटेशन में लंबे समय तक देखभाल, सब्र और दया की अहमियत को दर्शाता है। आज, यह तीनो अपने जंगल रुपी बाड़ों में खोजबीन करने, खाने के लिए ट्रीट ढूंढने, खेलने और आराम करने में अपना समय व्यतीत करते हैं, जो उन्हें अपनी शर्तों पर जीने का मौका देता है।

वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने कहा, “रेस्क्यू से पहले आर्थर, रॉन और मॉली ने इंसानों के हाथों बहुत ज़्यादा ज़ुल्म सहा था। आज, उन्हें घूमने-फिरने, खाना ढूंढने, खेलने, आराम करने और बस भालू बनने की आज़ादी है। उन्हें अपनी शर्तों पर ज़िंदगी जीते देखना इस बात की याद दिलाता है कि आज़ादी का असली मतलब क्या है, और हम उन सभी के शुक्रगुज़ार हैं जो इन सात सालों में उनके साथ खड़े रहे।”

वाइल्डलाइफ एसओएस के कंज़र्वेशन प्रोजेक्ट्स के डायरेक्टर, बैजूराज एम.वी. ने कहा, “पुनर्वास का मतलब यह भी है कि भालुओं को उनके प्राकर्तिक व्यवहार को फिर से खोजने का मौका मिले। चाहे आर्थर पेड़ों पे चढ़ रहा हो, रॉन मिट्टी खोद रहा हो, या मॉली कोई नई चीज़ खोज रही हो, उनकी यह दिनचर्या दिखाती हैं कि वे अब कितना आज़ाद महसूस करते हैं। उन्हें खाना ढूंढने और नई चीज़ें खोजने का मौके देना, रेस्क्यू के बाद उन्हें एक अच्छी ज़िंदगी जीने में मदद करने का एक ज़रूरी हिस्सा है।”

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Neighbor intervenes in a dispute between a husband and wife; husband dies following a physical altercation…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में पति—पत्नी के झगड़े में आया पड़ोसी, मारपीट में पति की...

बिगलीक्स

Agra News: Dayalbagh to Khandauli in 5 minute, Rs 147 crore yamuna Bridge complete in two years

आगरालीक्स आगरा से खंदौली पांच से सात मिनट में पहुंच सकेंगे। इसके...

बिगलीक्स

Agra News: No entry of heavy vehicle in Agra from 5 AM to 11 PM

आगरालीक्स आगरा में सुबह 5 से रात 11 बजे तक भारी वाहन...

बिगलीक्स

Agra News: Weather Forecast for 26th November 2026

आगरालीक्स आगरा में ठंडी हवा चलने लगी हैं, जानें आज कैसा रहेगा...

error: Content is protected !!