हाथरसलीक्स…आगरा—अलीगढ़ हाइवे पर भीषण एक्सीडेंट. पति—पत्नी सहित चार की मौत. ट्रक ने आटो को मारी टक्कर. दो लोग घायल
आगरा—अलीगढ़ हाइवे पर हाथरस के सासनी में गुरुवार शाम को भीषण एक्सीडेंट हुआ है. ट्रक ने एक आटो को टक्कर मार दी जिसमें पति—पत्नी सहित चार लोगों की मौत् हुई है तो वहीं दो लोग घायल हैं. घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और पुलिस आ गई. पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया है.
घटना जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर सासनी थाना क्षेत्र के हाइवे स्थित नगला भूरा गांव के पास हुई. गुरुवार शाम को छह बजे एक आटो में छह लोग सवार होकर जा रहे थे. दूसरी तरफ से आ रहे एक ट्रक ने आटो को चपेट में ले लिया. हादसे में पति पत्नी सहित चार की मौत हुई है, दो घायल हुए हैं. मरने वालों में 15 वर्षीय अश्वनी कुशवाह पुत्र सुरेंद्र सिंह निवासी हाथरस, 65 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र ज्वाला प्रसाद निवासी अलीगढ़, 50 वर्षीय ओमकार पुत्र जीवनलाल निवासी नई दिल्ली व इनकी पत्नी विनीता की मौत हुई है.