Wednesday , 2 September 2026
Home एजुकेशन Student leaders protest against Dr BR Ambedkar Univ. Agra VC Arvind Dixit in Aligarh
एजुकेशन

Student leaders protest against Dr BR Ambedkar Univ. Agra VC Arvind Dixit in Aligarh

158

आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि के वीसी आॅडीटोरियल में घुस गए तो छात्र नेता गेट तोडने लगे, पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने छात्र छात्राओं को समझा बुझाकर शांत किया। अलीगढ के टीकाराम डिग्री कॉलेज में आयोजित सेमिनार के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित को विवि की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्र नेताओं के विरोध का सामना करना पडा।
मंगलवार को टीकाकरण कॉलेज अलीगढम में दोपहर दो बजे कुलपति डॉ अरविंद दीक्षित पहुंचे। कॉलेज में मैनेजमेंट आॅफ एकेडमिक स्ट्रेस पर कार्यशाला भी। कुलपति के पहुंचते ही विश्वविद्यालय बनाओ मंच के छात्र व छात्रनेता कॉलेज परिसर में धरने पर बैठ गए। उनसे बात करने के लिए कुलपति उनके बीच में एक कुर्सी पर बैठ गए, 10 मिनट तक सत्र में देरी, मार्कशीट का त्रुटिपूर्ण व देर से आना, री-एग्जाम की बदली व्यवस्था पर सवाल जवाब हुए। कुलपति ने कहा कि सरकार ने 10 नए विवि बनाने की बात कही है। हो सकता है कि इसमें अलीगढ़ को विवि मिल जाए। दो साल से बीएड की रुकी परीक्षा कराकर व्यवस्था सुधार की ओर कदम बढ़ाया है। सेशन लेट न हो ये जिम्मेदारी मेरी है, आपकी नहीं। इसका समाधान मैं ही करूंगा।
दरवाजा तोडने की कोशिश
इसी बीच हंगामा होने लगा, वीसी उठकर चल दिए। छात्रनेताओं ने कुलपति वापस जाओ, तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारों से विरोध जताया। वे आडिटोरियम में चले गए, दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, इस पर छात्रों ने दरवाजा तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें शांत कराया।

Written by
admin

Agra and Aligarh region news portal

Related Articles

एजुकेशन

Agra News: A six-day induction program was held at Ishan College for over 500 newly admitted students…#agranews

आगरालीक्स…ईशान कॉलेज में 500 से अधिक नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए हुआ छह...

एजुकेशन

Agra News: 46 students from Eshan College selected by Rainbow Reality Company…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ईशान कॉलेज के 46 विद्यार्थियों का रैनबो रियलिटी कंपनी में...

एजुकेशन

Agra News: Seven new technical courses, including AI-ML and Footwear Engineering, are set to launch at IET Khandari, Agra

आगरालीक्स…आगरा के विवि के आईईटी खंदारी में एआई-एमएल, फुटवियर इंजीनियरिंग सहित सात...

एजुकेशन

Agra News: A major brainstorming session on AI took place in Agra; 26 AI exhibitors explained why AI is essential…#agra

आगरालीक्स…एआई मनुष्य का विकल्प नहीं, बल्कि उसकी क्षमता का विस्तार है। जो...

error: Content is protected !!