आगरालीक्स.. आगरा में कैंसर से जिंदगी और मौत से जंग में हौसले से जीत सकते हैं। आगरा के डॉ कमलेश टंडन हॉस्पिटल एंड टेस्ट टयूब बेबी सेंटर में कैंसर दिवस पर रविवार को गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ कमलेश टंडन ने कहा कि सर्वाइकल और ब्रेस्ट कैंसर के मरीज बढ रहे हैं, इसका समय से पता चलने पर इलाज संभव है। डॉ वैशाली टंडन ने कहा कि मरीज सेकेंड और थर्ड स्टेज पर आते हैं, वे प्रारंभिक स्टेज पर आ जाएं तो कैंसर का इलाज संभव है।