आगरालीक्स… आगरा आए राज्यपाल राम नाईक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ बिताए पलों की यादें ताजा की, साथ ही कहा के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मेरा सुझाव ठुकरा दिया लेकिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कहा कि लोकमान्य तिलक को युवा याद रखें इसके लिए आयोजन होना चाहिए। उन्होंने 30 दिसंबर 2017 को भव्य आयोजन कराया और स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मानित किया।
रविवार को आगरा में केंद्रीय हिंदी संस्थान में संस्कार भारती के सहयोग से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय साहित्य संगोष्ठी में मुख्य अतिथि राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि जनसंघ के समय से पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ रहा हूं, उनके साहित्य में लोगों को जोडकर रखने की ताकत थी, वे भारतीयता का प्रतीक थे। उनके चिंतन पर विचार करना चाहिए। राज्यपाल राम नाईक ने कहा कि साहित्य से स्वतंत्रता संग्राम को दिशा मिली, वे लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ही थे जिन्होंने 1916 में कांग्रेस के लखनउ अधिवेशन में स्वराज्य मेरा जन्म सिद्रध अधिकार है मैं इसे लेकर रहुंगा का वाक्य बोला था इससे देश जुड गया और स्वतंत्रता मिली। इसके 100 साल पूरे होने पर 2016 में निर्वतमान यूपी के सीएम अखिलेश यादव से समारोह आयोजित करने के लिए कहा था लेकिन उन्होंने सुझाव अस्वीकार कर दिया। सीएम योगी आदित्यनाथ को भी सुझाव दिया तो उन्होंने तिलक महोत्सव करायां
कासगंज दंगा कलंक
राज्यपाल ने फिर दोहराया कि कासगंज दंगा उत्तर प्रदेश का कलंक है। योगी सरकार के कार्यकाल की यह पहली घटना है और मुख्यमंत्री आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। वह रविवार को केंद्रीय हिंदी संस्थान में मीडिया से अनौपारिक बात कर रहे थे।
विवि की परीक्षा में नहीं होगी नकल
उत्तर प्रदेश के किसी विश्वविद्यालय से संबंधित कोई भी समस्या हो तो छात्र उन्हें लिखित शिकायत दें। उन्होंने एलान किया विश्वविद्यालयों में परीक्षा और परीक्षा परिणाम समय पर जारी होंगे। डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्रों की डिग्रियां न मिलने और अन्य शिकायतों के बाबत कहा कि यदि ऐसी कोई शिकायत किसी छात्र को है तो लिखकर दे, उसकी समस्या दूर कराएंगे। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों में दीक्षांत समारोह हो रहे हैं। पहले विश्वविद्यालयों में तीन-चार साल तक दीक्षांत समारोह नहीं होते थे। वर्तमान शैक्षिक सत्र की परीक्षाएं शीघ्र शुरू हो जाएंगी। परीक्षा में नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। अच्छे वातावरण में परीक्षा होंगी। परीक्षाओं के परिणाम समय पर आएंगे। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की 10 फरवरी को कानपुर में बैठक बुलाई है। इसमें विश्वविद्यालयों की परीक्षा और परीक्षा परिणाम समय पर होने के संबंध में चर्चा होगी। इस दिशा में वह खुद भी निरंतर प्रयासरत हैं।