आगरालीक्स… आगरा में यूपी बोर्ड के कला के पेपर में दो और मुन्नाभाई पकडे गए हैं। ये दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे थे। शिक्षा विभाग की टीम छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा में यरुक्रपरी सुबह सुबह की पाली में कला का पेपर था, ठाकुर कालीचरण सिंह इंटर कॉलेज नगला पदमा में टीम पहुंची। टीम को यहां छात्र नैतिक शर्मा की जगह प्रेम बाबू और राजवीर सिंह की जगह जितेंद्र सिंह पेपर दे रहा था। इन दोनों को पकड लिया है।
7 फरवरी में आगरा और मथुरा में पकडे गए मुन्नाभाई
सीएम योगी की सख्ती के बाद आगरा में यूपी बोर्ड की परीक्षा में नया खेल पकडा गया है। इससे खलबली मची हुई है। यहां छात्र नेता किसी और की जगह पेपर दे रहा था, शक होने पर उसके आधार कार्ड की जांच की गई तो मामला खुल गया।
बुधवार को बरहन के जनता इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की परीक्षा चल रही थी। कक्ष निरीक्षक को एक छात्र पर शक हुआ। उन्होंने उसका आधार कार्ड चेक किया तो प्रवेश पत्र और आधार कार्ड पर अलग अलग नाम थे। उसे परीक्षा कक्ष से बाहर ले जाकर पूछताछ की तो मामला खुलता चला गया।
सपा छात्र सभा का छात्र नेता निकला मुन्नाभाई
पूछताछ में सामने आया कि अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ रवि सपा छात्र सभा से जुडा हुआ है और आंबेडकर विवि के केएमआई से एमजे द्वितीय वर्ष का छात्र है। वह किसी और छात्र की जगह मुन्नाभाई बनकर हाईस्कूल का पेपर दे रहा था। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
मथुरा में पकडे गए छह मुन्नाभाई
मथुरा और एटा में भी पकडे गए मुन्नाभाई
इसी तरह से मथुरा में यूपी बोर्ड की परीक्षा में छह मुन्नाभाई पकडे गए हैं, ये छह युवक दूसरे छात्रों की जगह परीक्षा दे रहे थे। एटा में दो मुन्नाभाई पकडे गए हैं, इनसे पूछताछ की जा रही है। मथुरा में हाई स्कूल की हिंदी प्रश्न पत्र की परीक्षा में छह मुन्नाभाई पकड़े गए। इनके विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। कुल पंजीकृत छात्र 44184 में से उपस्थित 31721 और 12463 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इनमें से 4 नकलची भी पकड़े गए जिन्हें स्कूल से निकाल दिया गया। पहले दिन की परीक्षा में प्रथम पाली में एक मुन्ना भाई एवं द्वितीय पाली में भी एक मुन्ना भाई इस प्रकार कुल 2 मुन्नाभाई पकड़े गए, जिनके विरुद्ध पुलिस में तहरीर दे दी गई है। मंगलवार को कुल 11 नकलची पकड़े गए थे|
नकल माफिया ने काटा हंगामा
बुधवार को पुलिस चौकी जैंत क्षेत्र के किसान इंटर कॉलेज राल के परीक्षा केंद्र पर सुबह नकलमाफ़िया ने जमकर हंगामा किया। जंगला तोड़ा। पुलिस को जमकर गालियां दीं और कंडे फेंके। आरोप लगाया कि केंद्र व्यवस्थापक अपने कुछ चहेते परीक्षार्थियों को नकल करवा रहे थे। भेदभाव पूर्ण नीति से गुस्सा भड़क गया ल। मौके पर पहुंचे भारी पुलिसबल ने बमुश्किल हंगामा करने वालों को खदेड़ा। तीन बाइकों को मौके से उठाकर चौकी ले गई । केंद्र व्यवस्थापक सतीश कुमार ने आरोप को अफवाह बताया है।