आगरालीक्स.. इंवेस्टर्स समिट 2018 के लिए आगरा से 700 करोड के प्रोजेक्ट हैं, इससे 35 हजार लोगों को जॉब मिलेगा। इन प्रोजेक्ट पर देसी और विदेशी इन्वेस्टर्स रुचि दिखाते हैं तो आगरा के लिए बडी उपलब्धि होगी।
यूपी इन्वेस्टर्स समिट 21 और 22 फरवरी को लखनऊ में होने जा रही है। इसमें पूरे प्रदेश के कारोबारियों को अपने प्रोजेक्ट को देसी और विदेशी इन्वेस्टर्स और कंपनियों के सामने रखने का मौका दिया गया है। इन प्रोजेक्ट पर इन्वेस्टर्स रुचि दिखाते हैं तो दोनों के बीच में समझौता होने के बाद आगे काम शुरू हो जाएगा। आगरा से इन्वेस्टर्स समिट के लिए 700 करोड के प्रपोजल तैयार किए गए हैं। अंजू रानी डिप्टी कमिश्नर इंडस्ट्री का मीडिया से कहना है कि आगरा से 700 करोड के प्रपोजल भेजे गए हैं।
ये भेजे गए प्रपोजल
आगरा फुटवियर मैन्यूफेक्चरिंग एंड एक्सपोर्ट चैंबर एफमैक – 400 करोड का 100 एकड जमीन पर मेगा लेदर क्लस्टर नॉन टैनरी – 30 हजार लोगों को रोजगार
स्टोनमैन क्राफृट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, शास्त्रीपुरम -, 200 करोड के प्रोजेक्ट से मेटल लकडी के हैंडीक्राफट – 2000 लोगों को रोजगार
डावर फुटवियर इंडस्ट्रीज – 20 करोड के प्रोजेक्ट से लेदर मैन्यूफेक्चिरंग से – दो हजार लोगों को रोजगार
फ्रीडम शू प्राइवेट लिमिटेड, अशोक नगर – 47. 18 करोड का प्रोजेक्ट लेजर फुटवियर और एलाइड मैन्यूफेक्चरिंग – 1330 लोगों को रोजगार
किशोर एक्सपोर्ट जोन प्राइवेट लिमिटेड– 22. 48 का प्रोजेक्ट गारमेंट बनाने के लिए – एक हजार लोगों को रोजगार
राज पैटर्न मैकर्स एंड फाउंडर्स, नगला किशन लाल यमुना पार – 3 करोड का प्रोजेक्ट 40 लोगों को रोजगार