आगरालीक्स… आगरा में होली खेलने वाले केमिकल युक्त रंगों से पापड और कचरी तैयार हो रही थी, एफएसडीए की टीम ने छापे के बाद 15 क्विंटल कचरी को सीज कर दिया है।
आगरा में बुधवार को एफएसडीए ने शाहदरा में छापा मारा। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी के नेतृत्व में शादहरा स्थित पप्पू पापड़ उद्योग पर छापा मारा गया। यहां पर टीम को कई रंग के पापड़ व कचरी बने हुए व अधबने मिले। टीम में फैक्ट्री की तलाशी ली तो मौके पर हरा, लाल, पीला रंग मिला। रंग की क्वालिटी बहुत खराब थी। मौके पर टीम को रंग के साथ-साथ मैदा, साइट्रिक एसिड व नमक भी मिला। मौके पर मात्र दो पैकेट खाद्य रंग के मिले। इसके साथ ही होली पर खेलने वाला रंग भी मिला हैं । टीम ने स्वास्थ्य के लिए हानिकारक रंग को तुरंत कब्जे में ले लिया। इसके साथ तीनों रंग हरा, लाल व पीला के सैंपल भी भरे। इसके अलावा टीम ने मौके पर मिले रिंग ब्रांड नाम के पापड़ के चार नमूने भी भरे। एफएसडीए ने मौके पर मिली 15 क्विंटल कचरी को सीज भी कर दिया। जिला अभिहित अधिकारी डॉ. श्वेता सैनी ने बताया कि नमूनों को जल्द ही जांच के लिए भेजा जाएगा। मौके पर फैक्ट्री स्वामी छोटे मियां पुत्र गफूर खान भी मौजूद था।
देहात ने लिए सैंपल
बुधवार को विभाग की विभिन्न टीमों ने शहर से लेकर देहात तक सैंपल भरे। फतेहपुर सीकरी में सिसौदिया स्वीट्स से रंगीन सोनपपड़ी, मनोज स्वीट हाउस से खोआ, सेवला जाट स्थित दीपक स्वीट्स से बरफी, बुन्दु कटरा स्थित धर्मेन्द्र डेली नीड्स से बेसन, पतंजलि स्वदेशी केन्द्र शमशाबाद से सरसों का तेल, गोपाल जी घृत भंडार से घ्ज्ञी, बल्केश्वर से कलर मिठाई, बांके बिहारी स्वीट्स कमला नगर से स्पंज रसगुल्ला, बघेल डेरी सिकंदरा से मिश्रित दूध, बालूगंज स्थित मावा मंडी से खोआ का सैंपल लिया। इसके अलावा पेठा लड्डू, नमकीन के भी सेंपल लिए गए।