आगरालीक्स… आगरा में भीषण सडक हादसे में एमडी जैन इंटर कॉलेज के शिक्षक की मौत, रोड पर अतिक्रमण के चलते हुआ एक्सीडेंट, हादसे की खबर से घर में मचा कोहराम।
आगरा के शाहगंज निवासी अमित राज जैन एमडी जैन इंटर कॉलेज में गणित के शिक्षक थे। वे सोमवार शाम को अपनी बाइक से खंदौली से आगरा आ रहे थे, शाम करीब सवा पांच बजे रामबाग पार्क के सामने एक ऑटो वाले ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया। ऑटो का पिछला भाग बाइक से टकरा गया। बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, उसी दौरान दूसरी तरफ से आ रही बस ने चपेट में ले लिया। भीषण हादसे में शिक्षक की मौके पर मौत हो गई।
लोगों में आक्रोश
हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। एसएसपी अमित पाठक ने चौराहे के आस पास अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं, इसके बाद भी आॅटो और ठेल ढकेल खडे हो जाते हैं। आक्रोशित लोगों का कहना है कि चौराहे के दोनों तरफ अतिक्रमण है, इसके चलते ही हादसा हुआ है।
निजी कंपनी में मैनेजर की हादसे में मौत
रविवार रात को एक वॉल्वो बस कंपनी में मैनेजर सोनू निवासी बजरंग नगर कालिंदी विहार बाइक से घर लौट रहे थे। रामबाग से टेढी बगिया रोड पर ओपी कोल्ड स्टोरेज से पहले रोड की तरह गाडर निकले हुए थे, बाइक गाडर से टकरा गई, हादसे में सोनू की मौते पर ही मौत हो गई। गाडर टोरंट के बिजली घर के बाहर से निकले हुए थे, इसे लेकर लोगों में आक्रोश है।
फाइल फोटो
फाइल फोटो