आगरालीक्स… आगरा में मरीजों से घिरे रहने वाले डॉक्टर आज कुछ अलग रंग में नजर आए। फतेहाबाद रोड स्थित आर्चिड फार्म हाउस में आयोजित आईएमए के होली मिलन समारोह में खूब अबीर गुलाल उड़ा। इस मौके पर डॉक्टरों ने काव्य पाठ भी किया।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के होली मिलन समारोह में सभी सदस्यों का स्वागत चंदन व गुलाल लगाकर किया गया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने कार्यक्रम का शुभारम्भ किया व होली ही शुभकामनाएं दीं। आईएमए के अध्यक्ष डॉ. रवि पचौरी ने ने मुख्य अतिथि का स्वागत गुलाल लगाकर किया। हमेशा किताबों और मरीजों से घिरे रहने वाले डॉक्टरों ने इस मौके पर हास्य काव्य पाठ भी किया। डॉ. कैलाश विश्वानी ने अपनी कविता के माध्यम से शहर की सड़कों की दुर्दशा व्यक्त की वहीं, डॉ. सुरभि मित्तल ने आईएमए की एकता पर काव्य पाठ किया। डॉ. मुग्धा भदौरिया ने इन्सानियत पर अपनी रचना प्रस्तुत की। डॉ. अनज उपाध्याय ने वीर रस पर आधारित अपनी रचना प्रस्तुत की। डॉ. नीलू चौधरी ने काव्य पाठ किया। हास्य कवि सम्मेलन का संचालन डॉ. आरएस कपूर ने किया। वहीं डॉक्टरों के बच्चों द्वारा जुबरो डांस पर आकर्षक डांस प्रस्तुत किया। संचालन डॉ. पंकज नगायच, डॉ. अनूप दीक्षित, डॉ. संध्या जैन ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ. डीवी शर्मा, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. जेएन टंडन, डॉ. शिव बघेल, डॉ. रवि भदौरिया, डॉ. राकेश अग्रवाल, डॉ. बंगाली बाबू कुशवाह आदि उपस्थित थे।