Monday , 19 October 2026
Home बिगलीक्स Agra ATM dispenses Fake Rs 500 notes
बिगलीक्स

Agra ATM dispenses Fake Rs 500 notes

312

आगरालीक्स.. आगरा में एटीएम से कटे फटे, जले के साथ ही नकली नोट भी निकल रहे हैं, ऐसा ही एक मामला सामने आया है, बैंक अधिकारियों ने रुपये बदल दिए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। बैंक अधिकारियों का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
आगरा के एत्माद्दौला के प्रकाश नगर निवासी परसादी लाल का नुनिहाई स्थित स्टेट बैंक शाखा में खाता है। वे मंगलवार शाम को नुनिहाई स्थित एसबीआई के एटीएम पहुंचे, उन्हें सात हजार रुपये निकालने थे। एटीम से उन्होंने सात हजार रुपये निकाले, उसमें से 500 500 रुपये के 14 नोट निकले। इनमें से 500 रुपये के कुछ नोट जले हुए थे तो कई पर हल्दी के निशान थे।
रात को खुली थी बैंक, सुबह आने को कहा
वे एटीएम के बगल में ही स्थित एसबीआई में चले गए, मार्च का महीना होने के चलते रात में बैंक खुली हुई थी। बैंक के अधिकारियों ने उनसे बुधवार को आने के लिए ​कहा। वे रुपये लेकर लौट गए और बुधवार को दोबारा बैंक पहुंच गए।
दो नोट थे नकली
वे एसबीआई पहुंचे तो उनके रुपयों को देखकर कर्मचारियों ने बताया कि 500 के दो नोट नकली हैं, यह सुनकर परसादी लाल के होश उड गए। वे बैंक अधिकारी के पास पहुंचे, उन्होंने एटीएम से 500 रुपये के 14 नोट निकाले थे, एक दिन पहले शिकायत भी की थी। इसके चलते बैंक अधिकारियों ने उनके नोट बदल दिए और दूसरे नोट दे दिए। इस मामले में बैंक अधिकारियों का मीडिया से कहना है कि शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
एटीएम में होने चाहिए अच्छे नोट
एटीएम में जले, कटे और निशान लगे हुए नोट नहीं होने चाहिए, नकली नोट भी एटीएम में नहीं हो सकते हैं। एटीम में बैंक द्वारा अनुबंधित की गई कंपनी द्वारा पैसे रखे जाते हैं, इनकी जांच होती है, जले कटे और खराब नोट एटीएम में फंस भी सकते हैं, इसलिए अच्छे नोट ही रखे जाने चाहिए। वहीं, अधिकांश एटीएम के पास में बैंक नहीं है, ऐसे में खराब नोट निकलने के बाद लोग परेशान हो जाते हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Mathura News: Woman passenger died after bus hit container on Yamuna Expressway

मथुरालीक्स यमुना एक्सप्रेस वे पर बस आगे चल रहे कंटेनर में घुसी,...

बिगलीक्स

Temporary ban on blending sugarcane-based ethanol into petrol

नईदिल्लीलीक्स ….चीनी के बढ़ते रेट और उपलब्धता बनाए रखने के लिए गन्ने...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Minimum Temperature goes down in Agra

आगरालीक्स आगरा में अब सुबह के तापमान में आने लगी गिरावट, जानें...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 19th October 2026

आगरालीक्स… आगरा के न्यूजपेपरों का 19 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ फ्रांस,...

error: Content is protected !!