आगरालीक्स… आगरा में कान्वेंट स्कूल के दो गुट भिड गए, ईंट पत्थर फेंकने पर एक गुट के छात्र घर में घुस गए, इससे घर में मौजूद महिलाएं दहशत में आ गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। सीसीटीवी में छात्र गुटों के बीच मारपीट को देख चिन्हित किया जा रहा है।
शुक्रवार दोपहर में जगदीशपुरा क्षेत्र के कान्वेंट स्कूल की छुटटी हुई, स्कूल के गेट के बाहर नौंवी और 11 वीं कक्षा के छात्र गुटों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से ईंट पत्थर फेंके जाने लगे। मारपीट कर बाइक से भागते छात्रों पर दूसरे गुट के छात्रों ने पत्थर फेंके, इससे कुछ छात्र सुलहकुल निवासी शेषनाथ पांडे के घर में घुस गए।
कार का शीशा तोडा, दहशत में महिलाएं
अचानक के छात्रों के घर में घुसने से महिलाएं दहशत में आ गईं, छात्रों ने घर में खडी कार के शीशे ईंट से तोड दिए। उन्हें रोकने पर महिलाओं के साथ अभद्रता की। शोर मचाने पर छात्र अपनी बाइक छोडकर भाग खडे हुए। पुलिस ने मौके से दो बाइक जब्त की हैं, मामले की छानबीन में पुलिस जुटी हुई है।
फाइल फोटो