Tuesday , 16 June 2026
Home बिगलीक्स Bharat Bandh Agra Live: Beer & Wine shops closed in Agra on 3rd April
बिगलीक्स

Bharat Bandh Agra Live: Beer & Wine shops closed in Agra on 3rd April

210

आगरालीक्स… आगरा उत्पाद से दहशत और बिगडे हालात को काबू में लाने के लिए मंगलवार को शराब, बीयर सहित होटल के बार बंद रहेंगे, इसके साथ ही स्कूल और इंटरनेट सर्विस भी बंद की गई है।
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में भारत बंद के लिए सुबह से रात तक आगरा सुलगता रहा। दिन में एमजी रोड पर स्कूल बस में आग लगाने के साथ होटल में तोडफोड और लूटपाट की गई। रात को उपद्रवियों ने बुंदू कटरा पुलिस चौकी में आग लगा दी, इसके बाद मलपुरा में उपद्रवियों ने शराब के ठेके पर लूटपाट की। रात तक घटनाएं होती रहीं।
स्कूल रहेंगे बंद

photo danga 5

डीएम के आदेश के बाद डीआईओएस ने सभी स्कूल प्राचार्यों को मंगलवार को 12 वीं तक के स्कूल बंद करने के​ निर्देश दिए हैं। जिन स्कूलों में एग्जाम है, उनके लिए बंद नहीं है। निर्देशों को सख्ती से पालन करने के लिए कहा गया है।
धारा 144 लागू होने के साथ इंटरनेट सर्विस ठप
internet service 2
भारत बंद के बाद के बवाल को लेकर सोशल मीडिया पर तरह तरह के मैसेज चल रहे हैं। इससे लोग दहशत में हैं और हालात बिगड सकते हैं। ऐसे में डीएम गौरव दयाल ने सभी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों से धारा 144 का हवाला देते हुए मंगलवार दोपहर दो बजे तक इंटरनेट सेवा ठप रखने के निर्देश दिए हैं।
शराब और बार रहेंगे बंद
shop closed
प्रभारी डीएम ने आदेश जारी किए हैं कि मंगलवार को अंग्रेजी और देसी शराब, बीयर और भांग के ठेकों के साथ ही होटल के बार में बंद रहेंगे।
सोमवार सुबह से आगरा में सुप्रीम कोर्ट के एससी एसटी एक्ट में तुरंत गिरफ्तारी की जगह जांच के आदेश के विरोध में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। दोपहर तक हालात अराजक हो गए और हिंसक झडपे होने लगीं। दोपहर दो बजे कलक्र्टेट के पास प्रदर्शनकारियों ने स्कूल बस में आग लगा दी, पुलिस और दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।
एसपी सिटी ने फायरिंग का भीड को खदेडा
शहर के अलग अलग हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के बाद युवक कलक्र्टेट पर एकत्रित होने के लिए एमजी रोड पर नारे लगाते हुए आगे बढे। एमजी रोड पर जाम लगाने के साथ ही उत्पातियों ने दुकानें बंद कराने के लिए गुंडई शुरू कर दी। दुकानदारों के साथ मारपीट की, एक महिला का सिर फोड दिया। ढाकरान चौराहे पर भाजपा के महानगर अध्यक्ष विजय शिवहरे के होटल मोती म​हल पर पथराव कर दिया, इसके आस पास के होटलों पर भी पथराव किया। प्रदर्शन कारियों का उत्पात बढने के बाद एसपी सिटी कुंवर अनुपम सिंह ने पफायरिंग कर खदेडा, इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस कर्मियों पर पथराव भी कर दिया।
गतिमान सहित कई ट्रेनों रोकी, रेलवे ट्रैक पर बैठे, रोडवेज बसों में तोडफोड
प्रदर्शनकारियों ने आगरा दिल्ली, आगरा टूंडला रेल रूट ठप करा दिया, बिल्लोचपुरा, कुबेरपुर सहित जगह जगह रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। इससे गतिमान सहित एक दर्जन ट्रेन रोकनी पडी। कई जगह पर मालगाडियों को भी रोक दिया।
कलक्र्टेट पर कब्जा, मीडियाकर्मियों के छीने कैमरे
शहर के अलग अलग हिस्सों से पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कलक्र्टेट पर कब्जा कर लिया, झंडे लगा दिया और लोगों के साथ मारपीट की। मीडिया कर्मियों के कैमरे तोड दिए।
इसलिए है भारत बंद
photo danga 4
सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश में एससी/एसटी एक्ट के दुरुपयोग पर चिंता जताते हुए इसके तहत मामलों में तुरंत गिरफ्तारी की जगह शुरुआती जांच की बात कही है. इस आदेश में जस्टिस एके गोयल और यूयू ललित की पीठ ने कहा था कि सात दिनों के भीतर शुरुआती जांच जरूर पूरी हो जानी चाहिए. इसके विरोध में सोमवार को भारत बंद का आहवान किया गया है।
आगरा में सडक पर जाम, रेलवे क्रोसिंग पर प्रदर्शन
सोमवार सुबह से ही आगरा के दलित बाहुल्य क्षेत्रों में भारत बंद को सफल कराने के लिए प्रदर्शन किए जा रहे हैं। टेढी बगिया और हाथरस रोड पर मार्केट बंद करा दी गई है, हाथरस रोड पर सडक पर जाम लगा दिया है। रूई की मंडी रेलवे क्रोसिंग पर लोगों ने प्रदर्शन किया,राहगीरों को रोकने पर विवाद हुआ।
भीड हुई अराजक, आगरा हाथरस हाईवे जाम
भारत बंद के लिए सुबह से ही हाईवे जाम और बाजारों को बंद कराया जा रहा है लेकिन पुलिस दिखाई नहीं दे रही है। भीड अराजक होती जा रही है, जबरन बाजार बंद कराने पर हंगामा और विवाद हो रहा है। आगरा हाथरस हाईवे पर करीब एक घंटे से जाम लगा हुआ है, टेढी बगिया से रामबाग तक वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई है। हाईवे जाम होने से वाहन जहां के तहां खडे हैं।
वीडियो के लिए क्लिक करें

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Video News: 19 accused arrested following the uproar over a youth’s death in a collision with a Thar in Fatehbad, Agra…#agranews

आगरालीक्स…वीडियो देखें, आगरा में थार की टक्कर से युवक की मौत के...

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

error: Content is protected !!