Tuesday , 16 June 2026
Home बिगलीक्स 30 hours electricity cut in Agra, Senior citizen registered in CM office
बिगलीक्स

30 hours electricity cut in Agra, Senior citizen registered in CM office

122

आगरालीक्स… आगरा में 30 घंटे से बिजली न आने पर फूटा आक्रोश, टोरंट के सब स्टेशन पर हंगामा, टोरंट का फोन न लगने पर लोगों ने सीएम कार्यालय में की शिकायत, पॉश कॉलोनी से लेकर बस्तियों में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली न आने से लोग पानी के लिए भी परेशान हैं।
आगरा में बुधवार साढे छह बजे से आंधी और उसके बाद तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई थी।इसके साथ ही शहर में ब्लैक आउट कर दिया, बारिश बंद होने के बाद शहर में बिजली आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन कुछ ही इलाके में रात में बिजली आ सकीै। बिजली लाइन पर पेड गिरने, करीब तीन हजार बिजली के खंभे टूट जाने और ट्रांसफॉर्मर के गिर जाने से आधे से अधिक शहर में अंधेरा रहा। सुबह भी बिजली न आने पर लोगों की मु​सी​बत बढ गई।
पानी के लिए रहे परेशान
बिजली न आने से सबमसर्बिल और वाटर वक्र्स की सप्लाई नहीं आ सकी, इससे लोगों के घरों में पानी खत्म हो गया। दोपहर तक लोग बिजली का इंतजार करते रहे, टोरंट के टोल फ्री नंबर पर फोन घनघनाते रहे लेकिन फोन नहीं उठा।
सबस्टेशन पर फूटा आक्रोश
जयपुर हाउस, प्रतापनगर में रात को लोग 24 घंटे बाद भी बिजली न आने पर टोरंट के सब स्टेशन पर पहुंच गए और जमकर हंगामा कियौ। कई घंटे तक लोग हंगामा करते रहे, उन्हें समझा बुझाकर शांत किया गया।
कई क्षेत्रों में बिजली ठप
आगरा के सिकंदरा, शास्त्रीपुरम, बोदला, कैलाशपुरी, शाहगंज, दयालबाग, ताजगंज, शहीद नगर सहित कई क्षेत्रों में 30 घंटे बाद भी बिजली नहीं आई है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों का बुरा हाल है, यहां एक दो दिन तक बिजली आने की संभावना नहीं है।
सीएम कार्यालय में की शिकायत
बिजली न आने पर आक्रोशित लोग शिकायत कर रहे हैं। पश्चिमपुरी निवासी कैलाश चंद जैन ने बिजली न आने पर सीएम कार्यालय में शिकायत की, टोरंट का नंबर नहीं मिला, उनका कहना है कि तूफान आने के बाद से बिजली नहीं आई है, पानी तक नहीं है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

बिगलीक्स

Agra Live News: Problem in Registry raises after Advocate & document writer on strike from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से बैनामे नहीं हो सकेंगे, ई पंजीकरण...

error: Content is protected !!