Tuesday , 16 June 2026
Home बिगलीक्स Nayati Hospital, Mathura on high alert after hoax bomb call
बिगलीक्स

Nayati Hospital, Mathura on high alert after hoax bomb call

153

आगरालीक्स… नयति हाॅस्पिटल, मथुरा में बम रखा है और कुछ ही देर में फटने वाला है, इस फोन काॅल के बाद खलबली मच गई। हाॅस्पिटल के सुरक्षा कर्मी सतर्क हो गए, मथुरा के सदर सीओ अपने साथ बम डिस्पोजल स्क्वाड लेकर पहुंच गए, अस्पताल में जांच की गई लेकिन बम नहीं मिला।
गुरुवार सुबह मथुरा में हाईवे स्थित नयति हाॅस्पिटल में सुबह 10 बजे फोन आया, फोन करने वाले ने बताया कि नयति हाॅस्पिटल में बम रखा हुआ है, यह बम दोपहर 3 30 बजे फट जाएगा। हाॅस्पिटल प्रशासन ने नयति हाॅस्पिटल में बम होने की सूचना पुलिस को दी, सीओ सदर बीडीएस के साथ हाॅस्पिटल पहुंच गए। हाॅस्पिटल में बम निरोधक दस्ता तलाशी में जुटा रहा, वार्ड से लेकर आॅपरेशन थिएटर में देखा गया। नयति हाॅस्पिटल की परिसर चेक की गई लेकिन कहीं कोई बम नहीं मिला है।
फोन करने वाले की तलाश
नयति हाॅस्पिटल में सुबह 10 बजे फोन आया था, पफोन करने वाले ने अपना नाम नहीं बताया, यह बताया था कि हाॅस्पिटल में बम रखा है और दोपहर 3 30 बजे फट जाएगा। पुलिस द्वारा पफोन करने वाले की भी तलाश की जा रही है, आखिर फोन किसने किया और उसे कैसे पता चला कि हाॅस्पिटल में बम रखा गया है। इसके साथ ही हाॅस्पिटल के सुरक्षा कर्मियों और स्टाफ से भी पूछताछ चल रही है।
23 अक्टूबर 2017
23 अक्टूबर 2017 को ताजमहल के पूर्वी गेट पर बम की सूचना से हडंकप मचा हुआ है, पुलिस के 100 नंबर पर फोन कर ताजमहल के पूर्वी गेट के पास बम की सूचना दी गई है, इसके बाद से फोन बंद है। सुरक्षा एजेंसिया छानबीन में जुटी हुई हैं।
सोमवार रात को 100 नंबर पर फोन कर किसी युवक ने ताजमहल के पूर्वी गेट के पास बम होने की सूचना दी, इसके बाद फोन बंद हो गया। रात में सुरक्षा एजेंसी और पुलिस अधिकारी ताजमहल पूर्वी गेट पहुंच गए। निरोधक दस्ता और डॉग स्कॉउड ने ताजमहल के आस पास के क्षेत्र को खंगाला। रात तक पुलिस छानबीन में जुटी रही।

alert 7

अप्रैल में मिली बम ब्लास्ट की धमकी
एक्सप्रेस ट्रेन के बर्थ पर लिखा था इस सीट पर जो बैठैगा उसकी बम ब्लास्ट में मौत हो जाएगी, शनिवार को ट्रेन को आगरा में रोककर जांच, बीडीएस की टीम जांच में जुटी, चेकिंग के बाद ट्रेन को रवाना किया गया।
विशाखापटटनम एक्सप्रेस के ए 2 कोच की बर्थ नंबर 51 पर लिखा था कि इस सीट पर जो बैठैगा उसकी बम ब्लास्ट में मौत हो जाएगी, ट्रेन के आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंचते ही जीआरपी ने कोच को घेर लिया, बीडीएस के साथ जीआरपी ने कोच की चेकिंग की, यात्रियों के सामने को देखा, लेकिन वहां कुछ नहीं मिला।

आठ मिनट खडी रही ट्रेन
विशाखापटटनम एक्सप्रेस का आगरा कैंट पर पांच मिनट का स्टॉपेज है, ट्रेन यहां आठ मिनट खडी रही, चेकिंग में कुछ न मिलने पर ट्रेन को रवाना किया गया।
पिछले साल मिली थी धमकी
.आगरा में बम धमाके की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद अलर्ट कर दिया गया है। सदर और जनकपुरी में धमाके करने की धमकी दी गई। आगरा कैंट स्टेशन के रेलवे दुर्घटना राहत कार्यालय में लिफाफे में भेजे गए धमकी भरे पत्र के बाद सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। आईएसआई कमांडर मोहम्मद मिर्जा के नाम से सदर और जनकपुरी में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। पत्र मिलने के बाद रेलवे पुलिस, स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां छानबीन में जुटी हुई हैं।

उडी में हुई आतंकी हमले के बाद से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं। आगरा सहित देश भर में अलर्ट किया गया है। ऐसे में गुरुवार को आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के रेलवे दुर्घटना राहत कार्यालय में धमकी भरा पत्र मिला है। इस पत्र में आगरा के सदर बाजार और जनकपुरी में बम धमाके करने की धमकी दी गई है। इस पत्र को पढने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं, उन्होंने स्थानीय पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों को पत्र के बारे में बता दिया है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों पर सतर्कता बढा दी गई है।

आठ फरवरी को शहर के कान्वेंट स्कूलों में बम धमाके की मिली थी धमकी
आगरा के प्रतिष्ठित कान्वेंट स्कूल के डॉट नंबर पर फोन आया कि स्कूल में बम रखा हुआ है, कुछ मिनट के बाद दोबारा फोन आया, पुलिस और बीटीएस टीम ने आधा दर्जन स्कूलों में चेकिंग की, लेकिन बम की अफवाह निकली। पफोन करने वाले युवक से पुलिस अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

बिगलीक्स

Agra Live News: Problem in Registry raises after Advocate & document writer on strike from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से बैनामे नहीं हो सकेंगे, ई पंजीकरण...

error: Content is protected !!