Tuesday , 16 June 2026
Home बिगलीक्स Heat waves in Agra, temperature cross 43 degree, schools closed at 12
बिगलीक्स

Heat waves in Agra, temperature cross 43 degree, schools closed at 12

147

आगरालीक्स… आगरा में लू के साथ पारा 43 डिग्री को पार कर चुका है, धूप से लोग बेहाल हैं, सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को आ रही है। वे तपती धूप में दोपहर एक से दो बजे के बीच वैन और बस से घर लौट रहे हैं। इसे देखते हुए डीएम गौरव दयाल ने कक्षा आठ तक के सभी बोर्ड के स्कूलों की छुटटी 12 बजे तक करने के आदेश जारी किए हैं।
पिछले कई दिनों से तापमान लगातार बढ रहा है, गुरुवार को तापमान 43 5 डिग्री तक पहुंच गया, आगरा प्रदेश में चैथे नंबर पर सबसे गर्म शहर रहा। सुबह से लेकर रात तक गर्म हवाएं चलतीं रहीं, अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में गर्मी और बढ सकती है ।
12 बजे तक छुटटी के आदेश
धूप बढने के साथ ही लू चलने लगी है, इससे वैन और स्कूल से घर पहुंच रहे बच्चों को उल्टी हो रही हैं, इसके साथ ही डायरिया भी होने लगा है। डीएम गौरव दयाल ने कक्षा एक से आठ तक के बोर्ड के स्कूलों में दोपहर 12 बजे तक छुटटी के आदेश दिए हैं। आदेश का पालन न करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

school hot

कल से गर्मी बढ़ी
बुधवार की सुबह तेज धूप के साथ हुई, घडी की सुई के साथ तापमान उछाल मारने लगा है। अनुमान है कि बुधवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री को पार कर जाएगा, यह सामान्य से 5 डिग्री अधिक है। इसी तरह न्यूनतम तापमान भी बढने लगा है, यह सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।
हीट स्ट्रोक का खतरा
तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंचने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बढ जाता है, हीट स्ट्रोक में शरीर से पसीना आना बंद होने लगता है और तापमान बढ जाता है। इससे बेहोशी आ जाती है और शरीर का तापमान लगातार बढता रहता है, तापमान कम न होने पर शरीर के अंगों पर असर पडने लगता है और मौत हो जाती है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Shooter OP- Lala Nephew Nikku Chaudhary sentenced to death in sister Poonam Chaudhary murder case

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शूटर ओपी लाल के भतीजे निक्कू चौधरी को...

बिगलीक्स

Agra Live News: Process of Shifting Mazar from MG Road, Agra College start, Video

आगरालीक्स वीडियो ..आगरा में एमजी रोड पर आगरा कॉलेज के सामने की...

बिगलीक्स

Agra Traffic News Live: Traffic is smooth in Agra, Video

आगरालीक्स वीडियो देखें आगरा में ट्रैफिक कैसा चल रहा है कहां जाम...

बिगलीक्स

Agra Live News: Problem in Registry raises after Advocate & document writer on strike from today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में आज से बैनामे नहीं हो सकेंगे, ई पंजीकरण...

error: Content is protected !!