Sunday , 25 October 2026
Home बिगलीक्स Woman IPhone looted, harassment in running car in Agra
बिगलीक्स

Woman IPhone looted, harassment in running car in Agra

223

आगरालीक्स… आगरा में चलती गाडी में युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया और और गैंगरेप के आरोपियों को पकडने के लिए दबिश दी जा रही है।
आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र निवासी युवती गुरूवार को अपने मायके हाथरस अपनी कार से चल रही थी। दोपहर में वह रामबाग चौराहे पर पानी की बोतल लेने के लिए रुकी, वे पानी की बोतल लेने गईं, इसी बीच उनकी गाडी में पीछे दो युवक बैठ गए। उन्होंने गाडी चलाई, युवकों ने उनकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया और वे खुद ही गाडी चलाने लगे, युवती को पीछे की सीट पर बिठा दिया। सादाबाद के पास गाडी को रोका, गाडी में तीन युवक और बैठ गए।
चलती कार में किया गैंगरेप
युवती का आरोप है कि चलती कार में बारी बारी से उसके साथ गैंगरेप किया, गैंगरेप करने के बाद उसके साथ लूटपाट की, उसका कैश और आईफोन लूटकर युवक फरार हो गए। थाना एत्माउददौला इंस्पेक्टर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को पकडने के प्रयास किए जा रहे हैं।
14 अप्रैल को यमुना एक्सप्रेस वे पर कार में रेप
14 अप्रैल को यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा आ रही युवती के साथ मथुरा में सलमान व साजिद ने गैंगरेप किया था, युवती को युवक विपिन नर्सिंग होम, मथुरा में छोडकर भागने लगे, 100 नंबर पर पफोन करने पर दोनों आरोपियों को पकड लिया गया था। युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए, साथ ही आरोपियों से पूछताछ की गई, इसमें मामले में नया मोड आ गया।
साथी के कहने पर युवती ने सलमान को जाल में फंसाया
गैंगरेप के आरोपी सलमान के मोबाइल फोन मे IMO CHAT को देखने से यह पता चला कि पीडिता द्वारा स्वयं ही अभियुक्त से मथुरा चलने के लिए कहा गया है। इसके बाद युवती से पूछताछ की गई तो उसने सही घटना बता दी, युवती ने बताया कि उसके साथी सुरेन्द्र गुर्जर निवासी दतावली के सलमान पर करीब 30 लाख रुपये है। इसे वापस लेने के लिए सुरेंद्र ने सलमान को पफंसाने की प्लानिंग की, प्लानिंग के तहत युवती से कहा कि वह सलमान से दोस्ती करे, उसके साथ गाडी में आगरा तक जाए और मोबाइल में आपत्तिजनक पफोटो ले ले, इसके बाद उसे ब्लैकमेल कर पैसे वापस ले लिए जाएंगे। युवती ने मना किया तो सुरेंद्र ने उसके भाई को मारने की धमकी दे दी, सुरेंद्र ने युवती से कहा कि उसे कुछ नहीं होगा, सलमान की गाडी के पीछे वह अपनी गाडी से चलेगा।
फोटो लेने के बाद आपा खो बैठा सलमान
प्लानिंग के तहत युवती कार से सलमान के साथ निकली, यमुना एक्सप्रेस वे पर फोटो ओैर नजदीकी बढने पर सलमान बेकाबू हो गया और कार में ही युवती के साथ रेप कर दिया। इससे युवती घबरा गई। वह मथुरा में कृष्णानगर पर उतर गई और 100 नम्बर पर फोन कर दिया घर पर किसी को पता न चले इसलिए पता भी गलत लिखा दिया था । पुलिस ने सुरेन्द्र को पकड लिया, उसने पूछताछ में बताया कि करीब 3 साल पहले सलमान ने स्क्रेप के बिजनेस मे लगाने के लिए 10 लाख रुपये उससे लिए थे, और 30 लाख रुपये वापस मिलने थे, जो सलमान ने नही दिये कई बार पंचायते भी की गई तो डेढ साल पहले 10 लाख के 2 चैक दिये थे इनका भी स्टॉप पैमेंट करवा दिया। पैसे माँगने पर धमकी देने लगा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!