आगरालीक्स… आगरा में युवक अपने कमरे पर एक युवती को लेकर आया, कमरे में युवक और युवती के शव मिले हैं, युवक के हाथ में रिवॉल्वर लगी हुई थी, युवक ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को गोली से उडा लिया। साथ ही युवक और युवती की हत्या की भी आशंका है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
आगरा के सिकंदरा क्षेत्र के लखनपुर निवासी राजेंद्र 58 साल रुनकता में किराए का कमरा लेकर तीन महीने से रह रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे लखनपुर में रह रहे थे। गुरुवार रात को राजेंद्र अपने साथ एक युवती को लेकर कमरे पर पहुंचा। शुक्रवार सुबह राजेंद्र पास में ही दूध लेने जाता था, वह दूध लेने नहीं पहंचा तो दूध लेकर पडोसी उसके कमरे पर पहुंच गया। कई आवाज देने के बाद भी कमरे का गेट नहीं खुला, इस पर उसने खिडकी से झांक कर देखा, बेड पर शव पडे हुए थे, उसने शोर मचा दिया।
बेड पर पडे थे शव
मकान मालिक अलीम ने पुलिस को सूचना दी, राजेंद्र के परिजनों को भी बुला लिया गया। इसके बाद दरवाजा तोडा गया, बेड पर राजेंद्र और युवती का खून से लथपथ शव पडा हुआ था। राजेंद्र के हाथ में रिवॉल्वर लगी थी, वह उसकी लाइसेंसी रिवॉल्वर थी। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
प्रेस प्रसंग का मामला, सुसाइड और हत्या
राजेंद्र लखनपुर गांव का रहने वाला था और तीन महीने से रुनकता में किराए पर कमरा लेकर अकेला रह रहा था। उसकी पत्नी और बच्चे गांव में रह रहे थे। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है, राजेंद्र जिस युवती को कमरे पर लेकर आया था वह कौन थी, वह किराए पर कमरा लेकर क्यों रह रहा था। आशंका है कि राजेंद्र ने युवती को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। मगर, पुलिस प्रेस प्रसंग से लेकर हत्या और आत्महत्या की जांच कर रही है।