आगरालीक्स.. आगरा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड, एक बदमाश के पैर में गोली लगी, उसका दूसरा साथी फरार हो गया। पुलिस ने एक बदमाश को पकड लिया, उस पर 20 हजार रुपये का इनाम था,। पकड़ा गया बदमाश बीस हजार का इनामी नन्ने उर्फ ननिया है। उसने अपने फरार साथी का नाम बुद्धपाल बताया है। देर रात तक एसटीएफ उसकी तलाश में जुटी रही।
एसटीएफ आगरा यूनिट को एसएसपी एसटीएफ अभिषेक सिंह ने गांव इंद्राजसनपुर ;थाना सिकंदरपुर वेस्ट कासगंजद्ध का टॉस्क दिया था। उस पर बीस हजार रुपये का इनाम था। वर्ष 2016 में गांव की रंजिश में उसने दो लोगों की हत्या की थी। गांव में उसकी मुन्ना पंडित से रंजिश चल रही थी। पूर्व में वह कई बार जेल गया था। उस पर 17 मुकदमे दर्ज थे। सीओ एसटीएफ श्यामकांतए इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंहए एसआई मुनेश बाबू को उसके मूवमेंट की सूचना मिली। एसटीएफ की टीम ने पोइया घाट की तरफ दौड़ लगा दी। वहां मुठभेड़ हुई। बदमाशों की तरफ से एक गोली चली। एक गोली एसटीएफ ने चलाई। पैर में गोली लगने पर एक बदमाश गिर पड़ा। दूसरा भाग गया।
मोबाइल में चार सिम
मुठभेड़ की सूचना पर न्यू आगरा का फोर्स भी पहुंच गया। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि आरोपित के पास से एक तमंचाए एक जिंदा कारतूस और मौके से एक खाली खोखा मिला है। आरोपित जिस मोबाइल का प्रयोग कर रहा था उसमें चार सिमकार्ड थे। वह एक नंबर एक बार फोन करने के लिए प्रयोग करता था। आगरा में किसी खास मकसद से आया था। जख्मी बदमाश को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है।