आगरालीक्स …आगरा के बिजनेस मैन हर विजय सिंह बाहिया की बेटी मानसी को फिक्की फ्लो कार्यक्रम में आउट स्टैंडिंग वुमेन कॉरपोरेट डायरेक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इससे पहले भी उन्हें अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है।
शनिवार को फिक्की फ्लो का कार्यक्रम किंग्सटन रिसोर्ट कानपुर में आयोजित किया गया। समारोह में बिजनेस वूमेन को सम्मानित किया गया। इसमें आगरा के बिजनेस मैन हरविजय सिंह वाहिया की बेटी मानसी को फिक्की फ्लो आउट स्टैंडिंग वुमेन कॉरपोरेट डायरेक्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया।