आगरालीक्स… आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कार भिडी, भीषण हादसे में कारोबारी सहित तीन की मौत, कई लोग घायल हैं। इसमें से कुछ के गंभीर चोट आई है, घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
रविवार सुबह 10 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर नसीरपुरा, फीरोजाबाद में दो कार आपस में भिड गईं। भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने कार में फंसे घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं।
बिजनेमैन सहित ती की मौत
हादसे में 55 वर्षीय रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, इटावा पीली कोठी निवासी स्टेशनरी कारोबारी विपिन अग्रवाल और उनकी पत्नी सुषमा की मौत हो गई। वहीं, नोएडा निवासी लाल मणि पांडे, उनकी पत्नी आशा पांडे, अन्नू पांडे, निधि शुक्ला, नीलम और विशाल घायल हैं। इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
19 अप्रैल को हादसे में मौत
19 अप्रैल 2018 की रात को हरियाणा के पलवल जिले के गांव अमरोली निवासी सुनील (35) पुत्र राम प्रसाद, सुंदर (35) पुत्र किशनलाल और अमर सिंह (36) पुत्र ठाकुरलाल निवासी गदोखोर बाइक से दिल्ली से आगरा आ रहे थे। मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे के माइल स्टोर 117 पर पीछे से आ रही कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया गया, यहां तीनों की मौत हो गई।
16 अप्रैल 2018 को तीन की मौत
16 अप्रैल 2018 को यमुना एक्सप्रेस वे आगरा से सवारियों को लेकर नोएडा के लिए प्राइवेट बस जा रही थी। बस के आगे सुरीर के गांव तेहरा निवासी राजेश ट्रैक्टर ट्रॉली से ईंटें नोएडा ले जा रहा था। टप्पल क्षेत्र में माइल स्टोन 54 के समीप पीछे से सवारियां लेकर आ रही प्राइवेट बस का टायर फट गया, अनियंत्रित बस आगे चल रहे ईंटों भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई।
मची चीख पुकार, तीन की मौत
भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, हादसे में ट्रैक्टर चला रहा चालक राजेश (25) पुत्र भूरा निवासी गांव तेहरा की मौत हो गई, बस में सवार दो यात्रियों की भी मौत हुई है। वहीं हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे बीनू निवासी तेहरा सहित एक दर्जन लोग गंभीर घायल हैं।
31 मार्च को हादसे में मौत
31 मार्च 2018 को आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर कार के डिवाइडर के टकराने से भीषण हादसे में दो की मौत, घायलों की हालत गंभीर है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यमुना एक्सप्रेस वे पर कार डीएल 14 सीसी 3783 शुक्रवार रात नोएडा से आगरा की ओर जा रही थी। देर रात यमुना पार क्षेत्र में माइल स्टोन 107 के समीप टायर फटने से अनियंत्रित हो गई, तेज स्पीड कार डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गई। भीषण हादसे के बीच चीख पुकार मचने पर यमुना एक्सप्रेस वे कर्मी, पुलिस और स्थानीय लोग पहुंच गए। कार में फंसे लोगों को बमुश्किल बाहर निकाला जा सका।
वाहन से कुचले बेहोश यात्री
हादसे के बाद 17 वर्षीय रुचि 17 वर्ष पुत्री राजेश राठी लक्ष्मीनगर दिल्ली कार से बाहर सडक पर गिर गई, वह बेहोश थी। इसी बीच पीछे से आए वाहन ने उन्हें कुचल दिया, उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोट आई और कुछ ही देर में मौत हो गई। वहीं हादसे में कार चालक कुंवर सिंह की भी मौत हो गई है। हादसे में यात्रिका एवं मीना राठी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंचे पुलिस और एक्सप्रेस वे कर्मियों ने मृतकों को शव पोस्टमार्टम भेजे हैं।
फाइल फोटो