Friday , 5 June 2026
Home बिगलीक्स Jalma deputy director Vishnu Dutta Sharma arrest in molesting minor’s in Agra
बिगलीक्स

Jalma deputy director Vishnu Dutta Sharma arrest in molesting minor’s in Agra

133

आगरालीक्स… आगरा में जालमा संस्थान का डिप्टी डायरेक्टर छत पर बुलाकर लैपटॉप में पोर्न दिखाता था, इसके बाद नग्न हो जाता था और डॉक्टर डॉक्टर खेलने के नाम पर अश्लील हरकत करता था। 5 और छह साल की बच्चियों के खुलासे के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर डिप्टी डायरेक्टर को अरेस्ट कर लिया है।
आगरा के जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान में डिप्टी डायरेक्टर विष्णु दत्त शर्मा परिसर स्थित डबल स्टोरी आवास में रहता है, उस ब्लॉक में चार मकान हैं। ​डिप्टी डायरेक्टर विष्णु दत्त शर्मा का सितंबर में रिटायरमेंट है, बेटा और बेटी की शादी हो चुकी है, बेटा अमेरिका में रहता है। संस्थान में रहनी वाली पांच और छह साल की बच्ची को वह घर पर बुला लेता था, उन्हें छत पर ले जाता था और लैपटॉप पर पोर्न दिखाता था। इसके बाद खुद नग्न होकर डॉक्टर डॉक्टर खेलने की बात कहता था, बच्चियों के साथ बेड टच और अश्लील हकरत करता था।
मां के पूछने पर खुला राज
सोमवार को बच्चियों की मां और डिप्टी डायरेक्टर की पत्नी बाहर गई हुई थी, दोनों बच्चियों को डिप्टी डायरेक्टर विष्णु दत्त शर्मा अपने साथ छत पर ले गया, पोर्न दिखाने के बाद अश्लील हरकत करने लगा। वे घर लौटी तो बच्ची नहीं थी, आवाज दी तो वह छत से उतर कर आई। मां ने पूछा छत पर क्या कर रही थी तो बच्चियों ने बताया कि बाबा ले गए थे, लैपटॉप पर गलत चीज दिखाई और अश्लील हरकत करने लगे, इसे देख वह दंग रह गईं, उन्होंने पति को बताया और पुलिस को सूचना दी।
मुकदमा कराया दर्ज, पुलिस ने किया अरेस्ट

scientist

​कैंपस में रह रहे बच्ची के परिजन थाना ताजगंज पहुंचे, पुलिस को साइंटिस्ट की काली करतूत बताई, इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी साइंटिस्ट विष्णुदत्त शर्मा को अरेस्ट कर लिया।
लंबे समय से कर रहा था अश्लील हरकत
पुलिस मामले की छानबीन में लगी है, आरोपी जालमा संस्थान का साइंटिस्ट विष्णुदत्त शर्मा लंबे समय से ऐसी हरकत कर रहा था, उसने कई और के साथ भी अश्लील हकरत की है, इसकी भी पुलिस जांच कर रही है।
जालमा संस्थान हुआ शर्मसार
जालमा संस्थान की देश दुनिया में पहचान है, इस घटना से संस्थान शर्मसार हो गया है। संस्थान के अधिकारियों से लेकर कर्मचारी भी विष्णुदत्त शर्मा की करतूत से शर्मसार हो रहे हैं। उनमें आक्रोश है, वे चाहते हैं कि साइंटिस्ट को सख्त से सख्त सजा मिले।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Girder collapse during Yamuna Bridge construction in Fatehabad, Agra, Video

आगरालीक्स…Agra News: वीडियो देखें आगरा में यमुना पर​ निर्माणाधीन पुल का गर्डन...

बिगलीक्स

Agra Live News: Delhi gate to Hariparwat lane closed for CM Grid Road construction in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में हरीपर्वत से मदिया ​कटरा रोड ​रवि हॉस्पिटल तक...

बिगलीक्स

Agra Live News: Cloudly sky forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News आगरा में रात में आंधी और बारिश, जानें आज कैसा...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 5th June 2026

आगरालीक्स…Agra News: आगरा का 5 जून का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ पंजाब, हरियाणा,...

error: Content is protected !!