आगरालीक्स.. आगरा में तूफान की तबाही के बाद आए सीएम योगी आदित्यनाथ को देख एसएन में भर्ती घायल खुश हो गए, उन्होंने एसएन में मिल रहे इलाज के लिए थैंक्यू कहा, साथ ही व्यवस्थाओं की भी तारीफ की। इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिला अस्पताल में भर्ती घायलों से मुलाकात की और हेलीकॉप्टर से खेरागढ और फतेहाबाद पहुंचे और म्रतकों के परिजनों से मिले। वे धांधुपुरा भी गए, यहां विधायक चौधरी उदयभान सिंह के चचेरे भाई की बारात लेकर जा रही बस पर बिजली के हाईटेंशन लाइन का तार गिरने से मौते हो गई थी। उन्हें सांत्वना दी।
शनिवार सुबह 8 10 बजे सीएम योगी आदित्यनाथ एसएन पहुंचे, यहां दूसरी मंजिल पर बनाए गए स्पेशल वार्ड में एक के बाद एक मरीजों से मिले, उनसे इलाज के बारे में पूछा, बच्चों से पूछा कि किस कक्षा में पढते हो, कोई समस्या तो नहीं हो रही। एक चादर गंदी थी, उसे बदलने के लिए कहा। घायल और तीमारदारों ने एसएन प्रशासन के इलाज और व्यवस्थाओं की तारीफ की, वे करीब 20 मिनट में एसएन में रहे, प्राचार्य डॉ सरोज सिंह, प्रमुख अधीक्षक डॉ अजय अग्रवाल, डॉ रिचा जैमन आदि मौजूद रहे।
जिला अस्पताल में घायल बोले खाना नहीं मिला

इसके बाद सीएम योगी आदित्यनाथ जिला अस्पताल पहुंचे, यहां छह मरीज भर्ती हैं। उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ से कहा कि खाना नहीं मिला है, उनके जाने के कुछ देर बाद ही खाना आ गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने घायलों का निशुल्क इलाज कराने के साथ आर्थिक मदद का आश्वासन दिया है। यह भी कहा है कि ये जब तक भर्ती रहेंगे, एसएन और जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि इलाज करें, इसमें कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।
डिप्टी सीएम भी घायलों से मिले
इससे पहले शुक्रवार को डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा एसएन पहुंचे, उन्होंने घायलों से इलाज के बारे में पूछा, कहा कि कोई पैसा तो खर्च नहीं हो रहा है। वे करीब 20 मिनट एसएन में रहे थे।