आगरालीक्स …आगरा में दर्दनाक हादसा, सडक किनारे खडे ट्रक में घुसी कार, आगरा के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, कई लोग घायल हैं। ये सभी बेटी की लग्न करने के बाद फर्रुखाबाद से लौट रहे थे।
आगरा के सदर के मुस्तफा क्वार्टर निवासी महेंद्र यादव की बेटी राखी का रिश्ता फर्रुखाबाद में हुआ था, रविवार को लग्न की रश्म के लिए फर्रुखाबाद गए थे, वहां से लग्न चढ़ाकर रविवार रात को कार से आगरा लौट रहे थे, कार महेंद्र के बहनोई भरनथा, इटावा निवासी राम बिलास यादव चला रहे थे। सुबह करीब चार बजे हाइवे पर एत्मादपुर क्षेत्र में छलेसर पुलिस चौकी के पास सड़क किनारे खड़े टैंकर में कार पीछे से जा घुसी।
हादसे में तीन की मौत

चीख पुकार सुन स्थानीय लोग आ गए, घायलों को बाहर निकाला। हादसे में मुस्तफा क्वार्टर निवासी किशन पुत्र देवेंद्र सुरेंद्र पुत्र रामविलास और भरथना निवासी रामविलास की मौत हो गई। रामविलास के बेटे जितेंद्र मुस्तफा क्वार्टर निवासी नरेंद्र के बेटे आकाश और नरेश चंद्र पुत्र सरदार सिंह को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
29 अप्रैल को हादसे में दो की मौत
29 अप्रैल 2018 की सुबह 10 बजे आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर नसीरपुरा, फीरोजाबाद में दो कार आपस में भिड गईं। भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, स्थानीय लोगों ने कार में फंसे घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं।
बिजनेमैन सहित ती की मौत
हादसे में 55 वर्षीय रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, इटावा पीली कोठी निवासी स्टेशनरी कारोबारी विपिन अग्रवाल और उनकी पत्नी सुषमा की मौत हो गई। वहीं, नोएडा निवासी लाल मणि पांडे, उनकी पत्नी आशा पांडे, अन्नू पांडे, निधि शुक्ला, नीलम और विशाल घायल हैं। इन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
19 अप्रैल को हादसे में मौत
19 अप्रैल 2018 की रात को हरियाणा के पलवल जिले के गांव अमरोली निवासी सुनील (35) पुत्र राम प्रसाद, सुंदर (35) पुत्र किशनलाल और अमर सिंह (36) पुत्र ठाकुरलाल निवासी गदोखोर बाइक से दिल्ली से आगरा आ रहे थे। मथुरा के महावन थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस वे के माइल स्टोर 117 पर पीछे से आ रही कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आया गया, यहां तीनों की मौत हो गई।
16 अप्रैल 2018 को तीन की मौत
16 अप्रैल 2018 को यमुना एक्सप्रेस वे आगरा से सवारियों को लेकर नोएडा के लिए प्राइवेट बस जा रही थी। बस के आगे सुरीर के गांव तेहरा निवासी राजेश ट्रैक्टर ट्रॉली से ईंटें नोएडा ले जा रहा था। टप्पल क्षेत्र में माइल स्टोन 54 के समीप पीछे से सवारियां लेकर आ रही प्राइवेट बस का टायर फट गया, अनियंत्रित बस आगे चल रहे ईंटों भरे ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई।
मची चीख पुकार, तीन की मौत
भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मच गई, हादसे में ट्रैक्टर चला रहा चालक राजेश (25) पुत्र भूरा निवासी गांव तेहरा की मौत हो गई, बस में सवार दो यात्रियों की भी मौत हुई है। वहीं हादसे में ट्रैक्टर पर बैठे बीनू निवासी तेहरा सहित एक दर्जन लोग गंभीर घायल हैं।