आगरालीक्स… आगरा में दुल्हे ने दहेज में बुलट मांगी, इसके बाद पंचायत हुई, मारपीट हो गई, लडकी पक्ष ने शादी करने से इन्कार कर दिया, शादी के बिना ही दुल्हा और बाराती लौट गए।
शुक्रवार को एत्मादपुर के गांव कुबेरपुर से बरहन के गांव बाडिया में बारात आई।दरवाजे की रस्म चल रही थी। अचानक दूल्हे की नजर दहेज में मिलने वाली बाइक पर पड़ी। उसे देखकर वह उखड़ गया। साफ बोल दिया कि उसे तो बुलट चाहिए। यह बाइक नहीं लेगा। लड़की वाले हैरान रह गए। हाथ-पैर जोड़े। समझाने का प्रयास किया। बात नहीं बनी तो मारपीट हो गई।
थाने में हुई पंचायत
पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई। थाने में पंचायत चली। कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस ने दोनों पक्षों को अपने स्तर से फैसला करने की इजाजत दी। शुक्रवार को रातभर पंचायत चली। शनिवार को भी पंचायत का दौर चला।
शादी के बिना लौटी बारात
लड़का पक्ष किसी भी सूरत में शादी को तैयार नहीं था। कहने लगा कि मारपीट हो गई। बेइज्जती हुई है। अब शादी नहीं हो सकती है। वहीं लड़की वाले ने भी ह दिया कि अच्छा हुआ शादी टूट रही है। दुख तो है, मगर बेटी के अच्छे के लिए ऐसा हुआ है। बेटी लालची घर में जाती तो जिंदगीभर परेशान रहती। किसी की लड़की कुंवारी नहीं रहती। लड़का तो दूसरा मिल जाएगा। ग्रामीणों ने बारातियों के सामने शर्त रखी। जो खर्चा हुआ है वह देना होगा। तभी गांव से जा सकते हैं। इस पर सहमति बन गई। लड़के वाले 1.40 लाख रुपये देने को तैयार हो गए। बारात बैरंग ही लौट गई।