Tuesday , 16 June 2026
Home बिगलीक्स One death in every three day at Agra-Lucknow expressway reveals RTI
बिगलीक्स

One death in every three day at Agra-Lucknow expressway reveals RTI

203

आगरालीक्स… आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हर तीसरे दिन एक जान जा रही है, सात लाख वाहन एक्सप्रेस वे पर हर महीने दौड रहे हैं, आरटीआई में पिछले नौ महीने में 853 हादसे हुए हैं। इसमें 100 मौत रिपोर्ट की गई हैं।
आगरा से लखनऊ को जोडने के​ लिए 302 किलोमीटर लंबा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे 23 दिसम्बर 2016 शुरू हुआं आगरा डवलपमेन्ट फाउण्डेशन (एडीएफ) के सचिव व वरिष्ठ अधिवक्ता के0सी0 जैन की आरटीआई के जवाब में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं, इसमें कहा गया है कि 19.1.2018 की मध्यरात्रि से वाहनों से टोल लिया जा रहा है। एक्सप्रेसवे पर गति से दौड़ने वाले वाहनों को रोकने के लिए कोई व्यवस्था नहीं हुई है, ऐसे में अगस्त-2017 से मार्च-2018 तक 853 हादसों में 100 लोगों की मौत हो चुकी हैएक्सप्रेसवे पर पार्किंग व पेट्रोल पम्प की सुविधा भी अभी तक प्रारंभ नहीं हुई है।
गति सीमा पर कोई रोक नहीं
उ0प्र0 एक्सपे्रसवेज इन्डस्ट्रियल डेवलपमेन्ट अथाॅरिटी (यूपीडा) ने उपलब्ध कराई सूचना में यह बताया कि हल्के वाहनों हेतु एक्सप्रेसवे पर गतिसीमा 100 किमी प्रति घंटा व भारी वाहनों हेतु गतिसीमा 80 किमी प्रति घंटा है, जिस पर गति उल्लंघन को रोकने एवं ट्रैफिक की सुरक्षा के लिए ‘एडवांस ट्रैफिक मैनेजमेन्ट सिस्टम’ के अंतर्गत 10 कैमरे लगाये जाने हैं, जिनको लगाने के लिए निविदा प्रक्रिया यूपीडा द्वारा प्रारंभ की जा चुकी है। उपलब्ध कराये गये आंकड़ों के अनुसार अप्रैल-2018 में 7 लाख से ज्यादा वाहन एक्सप्रेसवे से गुजरे, जिनसे 14 करोड़ से अधिक की राशि टोल टैक्स के रूप में प्राप्त हुई। वर्ष 2018 में माहवार टोल की राशि और वाहनों की संख्या इस प्रकार बताई गईः-

माह टोल की धनराशि एक्सप्रेसवे से गुजरे वाहनों की संख्या
जनवरी, 2018 रु0 3,46,59,007/- 1,63,756
फरवरी, 2018 रु0 11,28,75,863/- 6,26,153
मार्च, 2018 रु0 12,40,72,071/- 6,82,357
अप्रैल, 2018 रु0 14,09,22,438/- 7,15,110

अगस्त-2017 से मार्च-2018 के बीच इस एक्सप्रेसवे पर हर तीन दिन में औसत एक व्यक्ति कालग्रसित हुआ। आवागमन को सुगम कहा जाने वाला यह एक्सप्रेसवे इतना खतरनाक है, शायद ही लोगों को इसका अंदाजा है।

यह पूछे जाने पर कि एक्सप्रेसवे पर कौन-कौन सी सुविधायें हैं और कौन-कौन सी सुविधायें कब तक प्रदान की जायेंगी, यूपीडा ने बताया कि पेयजल और शौचालय की सुविधा 04 वे-साइड एमेनिटीज़ स्थल के रूप में प्रारंभ की जा चुकी हैं। खानपान का संचालन अपै्रल-2018 तक प्रारंभ किया जाना लक्षित है। पार्किंग, विश्राम हेतु कक्षों एवं डोरमेटरी तथा पेट्रोल पम्प का संचालन जून-2018 तक प्रारंभ किया जाना है। यूपीडा द्वारा यह भी बताया गया कि वे-साइड एमेनिटीज़ एरिया में 10-10 बैड के ट्राॅमा सेन्टर विचाराधीन हैं।

अधिवक्ता के0सी0 जैन द्वारा पार्किंग, पेट्रोल पम्प, ट्राॅमा सेन्टर व गतिनियंत्रण हेतु कैमरों को लगाये बिना करोड़ों रुपया प्रतिमाह टोल के रूप में वसूले जाने के औचित्य पर प्रश्न उठाया। सच यह है कि गतिनियंत्रण व सुविधाओं के अभाव में हादसे हो रहे हैं जबकि एक्सप्रेसवे का उद्देश्य वाहनों का तेज गति से चलना नहीं, अपितु सुरक्षित यातायात है और आवश्यक सुविधाओं की कमी के कारण विगत्् 9 माहों में 853 हादसों में 100 व्यक्तियों ने अपनी जान गंवा दी। ट्राॅमा सेन्टर व चिकित्सकीय सुविधाओं की कमी ने भी इस एक्सप्रेसवे को असुरक्षित बना रखा है।

एडीएफ की ओर से यह भी प्रश्न उठाया गया है कि 302 किमी लम्बे एक्सप्रेसवे पर प्रत्येक दिशा में केवल दो-दो स्थानों पर वे-साइड एमेनिटीज़ होना कम है, जबकि 165 किमी लम्बे यमुना एक्सप्रेसवे पर प्रत्येक दिशा में तीन-तीन स्थानों पर ऐसी सुविधायें हैं। लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ये सुविधायें प्रत्येक दिशा में पाँच-पाँच स्थानों पर होनी चाहिए।

यह भी मांग की गई कि गतिनियंत्रण के लिए भी जल्दी से जल्दी कैमरे लगाये जाने चाहिए और गति उल्लंघन करने वाले वाहनों का चालान होना चाहिए। यमुना एक्सप्रेसवे पर भी ऐसे ही कैमरे लगे हुए हैं, जिनके अनुसार पिछले पांच वर्षों में 2 करोड़ 30 लाख वाहनों ने गति उल्लंघन किया था लेकिन चालान कुल 18 हजार ही हुए। एडीएफ के अनुसार लखनऊ एक्सप्रेसवे को सुरक्षित बनाने के लिए न केवल कैमरे ही लगाये जायें, बल्कि गति उल्लंघन के विरुद्ध प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित हो।

उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार एडवांस्ड ट्रैफिक मैनेजमेन्ट सिस्टम के अंतर्गत निम्न व्यवस्थायें प्रस्तावित हैंः-
1. आपातकाल की स्थिति में एक्सप्रेसवे उपयोगकर्ताओं/सुरक्षाकर्मियों द्वारा कन्ट्रोल सेन्टर से सम्पर्क स्थापित कर सूचना उपलब्ध कराने हेतु 76 नग इलेक्ट्राॅनिक काॅल बूथ की स्थापना।
2. रियल टाइम डेटा प्राप्त कर एक्सप्रेसवे पर सुचारू एवं सुरक्षित ट्रैफिक प्रबंधन हेतु 50 नग सी0सी0 टी0वी. उपकरणों की स्थापना।
3. वाहनों के नम्बर प्लेट को रिकाॅर्ड करने की क्षमता वाले कैमरों तथा वाहनों की गति मापने के यंत्रों की 10 स्थलों पर स्थापना।
4. एक्सप्रेसवे में 34 स्थलों पर आॅटोमैटिक व्हीकल क्लासिफायर और काउण्टर की स्थापना व संचालन।
5. यात्रा को सुरक्षित व सुगम बनाने हेतु ए0टी0एम0एस0 उपकरणों के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं को मोबाइल ऐप के माध्यम से एक्सप्रेसवे के उपयोगकर्ताओं को उपलब्ध कराना।
6. एक्सप्रेसवे के 03 कण्ट्रोल सेन्टर स्थलों पर वृहद डिस्प्ले बोर्ड, नेटवर्क मैनेजमेन्ट सिस्टम सहित सेन्ट्रल कम्प्यूटर, सी0सी0 टी0वी0 माॅनिटरिंग सिस्टम एवं काॅल सेन्टर की स्थापना।
7. आगरा एवं लखनऊ के निकट स्थित टोल प्लाज़ा पर ए0टी0एम0एस0 कार्यों के स्म्क् ैपहद ठवंतक के माध्यम से सड़क सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदर्शन।
ए0डी0एफ0 द्वारा सुझाव दिया गया है कि एक्सप्रेसवे पर चलने वालों का इन्श्योरेन्स कवर हो जिसका शुल्क टोल के साथ लिया जा सकता है। इस मांग का समर्थन ए0डी0एफ0 के अध्यक्ष पूरन डावर द्वारा भी किया गया। वाहनों की ओवरस्पीडिंग को रोकने, एम्बुलेन्स व ट्राॅमा सेन्टर की प्रभावी व्यवस्था व जनसुविधाओं को तुरन्त उपलब्ध कराये जाने की मांग भी ए0डी0एफ0 की ओर से की गई ताकि एक्सप्रेसवे पर हादसों में मानव जीवन बच सके।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

UP Live News: 50% Fare concession in roadways bus fare in UP for NEET UG exam on 21st June 2026

यूपीलीक्स…News: आगरा सहित उत्तर प्रदेश में 21 जून को नीट यूजी की...

बिगलीक्स

UP Live News: Summer vacations from 20th May to 24th June in Government School’s

लखनऊलीक्स …UP News: सरकारी स्कूलों की गर्मियों की छुट्टी में बदलाव किया...

बिगलीक्स

Agra Live News: 200 industry shifted in Flatted Factory complex Foundary Nagara Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 135 करोड़ की लागत से बने फ्लैटेड...

बिगलीक्स

Agra Live News: 15000 visitor in three day Food & Expo in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा के फूड एक्सपो में सामने आया कि रसोई में...

error: Content is protected !!