आगरालीक्स …आगरा में तंबाकू मुक्त आगरा की गूंज पॉश कॉलोनी से लेकर गली मोहल्लों में सुनाई दे रही है। सिगरेट, तंबाकू, बीडी और गुटखा छोडने के लिए नो मतलब नो टीम की मुहिम से नगर निगम भी जुड गया। मेयर नवीन जैन के साथ 100 पार्षद तंबाकू मुक्त आगरा के लिए काम करेंगे।


गुरुवार को नो मतलब नो टीम सुबह आठ बजे बीडी संतोष सिंह खालसा इंटर कॉलेज पहुंची। यहां आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ डीवी शर्मा ने कहा कि हर घर से तंबाकू का सेवन न करने की गूंज आनी चाहिए, यह स्कूल के बच्चों के मुहिम से जुडने पर संभव हो सकता है। बच्चों को अपने माता पिता, भाई बहन और चाचा से सिगरेट, बीडी और गुटखा का सेवन नहीं करने के लिए कहना है। संयोजक डॉ आलोक मित्तल ने बताया कि तंबाकू छोडने पर 18 हजार रुपये सालाना बच सकते हैं, इन रुपयों से डॉक्टर और इंजीनियर बनने का सपना देख रहे बच्चे पढाई कर सकते हैं। दिगंबर सिंह धाकरे ने संकल्प दिलवाया।
यहां से टीम नगर निगम पहुंची, नगर निगम में मेयर नवीन जैन, नगर आयुक्त अरुण प्रकाश सहित पार्षदों को तंबाकू मुक्त आगरा के लिए नो मतलब नो टीम द्वारा चलाए जा रहे अभियान की जानकारी दी गई। उनसे कहा कि पार्षद उस क्षेत्र के हर व्यक्ति के संपर्क में रहता है, यह चाहे तो तंबाकू छुडवा सकता है। संयोजक डॉ आलोक मित्तल ने नो मतलब नो टीम के अभियान के बाद पार्षदों द्वारा छोडे गए गुटखा और लोगों को तंबाकू छोडने के लिए प्रोत्साहित करने के उदाहरण दिए। मेयर नवीन जैन ने अभियान के तहत 31 मई को एक साथ आगरा के सभी वार्ड में तंबाकू, बीडी, गुटखा और सिगरेट का सेवन ना करने का संकल्प लेने के लिए कहा।

तीसरा कार्यक्रम दोपहर 1 .30 बजे पुष्पांजलि हॉस्पिटल में आयोजित किया गया। डॉ दीप्ति माला अग्रवाल ने तंबाकू से होने वाले कैंसर के लिए आगाह किया। एसएन के मनोचिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ विशाल सिन्हा ने कहा कि तंबाकू का सेवन करने के जितने वहाने हैं उससे कहीं ज्यादा तंबाकू छोडने के लिए तर्क हैं, इस पर अमल करें। आईएमए, आगरा के अध्यक्ष डॉ रवि पचौरी ने कहा कि 31 मई को जहां भी हैं वहां तंबाकू का सेवन ना करने की शपथ लें।
इस मुहिम से जुडने के लिए 9411925075 पर एक व्हाटस एप पर मैसेज कर अपना नाम और पता वार्ड नंबर लिख कर भेजें, आपसे संपर्क कर मुहिम से जोडा जाएगा।
इस मुहिम से जुडने के लिए 9411925075 पर एक व्हाटस एप पर मैसेज कर अपना नाम और पता वार्ड नंबर लिख कर भेजें, आपसे संपर्क कर मुहिम से जोडा जाएगा।

7 मार्च मीटिंग 10 लोग
19 मार्च को नो मतलब नो डॉ सुरभि गुप्ता
22 मार्च को नेशनल चैंबर के साथ बैठक 5 लोग
23 मार्च को राजा की मंडी से सेंट जोंस चौराहे तक जागरूकता रैली 100
जनता इंटर कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम 50
26 मार्च को हिंदुस्तान पाली फैक्ट्री हाथरस रोड रोटेरियन जतिन अग्रवाल के सहयोग से पहुंची
तंबाकू का सेवन न करने की शपथ दिलवाई 100
27 मार्च को गोयल हॉस्पिटल में 11 पार्षदों के साथ बैठक पार्षद लाला अब्बास सहित दो लोगों ने कार्यक्रम के दौरान गुटखा और तंबाकू का सेवन छोडा 100
28 मार्च को स्पर्श मल्होत्रा हॉस्पिटल खंदारी में पार्षदों के साथ कार्यक्रम 50
29 मार्च को होटल क्लार्क शिराज में रोटरी क्लब के साथ कार्यक्रम 100
सुन भाई ये लफडा बडा है कैंसर, सुन भाई थीम सांग अपनी आवाज में गाने के लिए आमंत्रण
30 मार्च जेएसपी फैक्ट्री फाउंड्री नगर में कार्यक्रम सचिन मित्तल के सहयोग से 500
एक अप्रैल तंबाकू छोडने वालों के लिए फ्री परामर्श की घोषणा
रामबाग चौराहे पर लोगों को किया जागरूक 100
2 अप्रैल द्वारिका डेंटल क्लीनिक, आलोक नगर में डॉ प्रांजल माहेश्वरी का कार्यक्रम 50
8 अप्रैल एसएन के एसआईसी डॉ अजय अग्रवाल ने गुटखा छोडने के लिए प्रेरित किया और अपने अनुभव साझा किए
एमडी जैन इंटर कॉलेज में रोटरी और इनरव्हील क्लब के कार्यक्रम में नो मतलब नो 3000
वैभव होटल में हास्य कवि सम्मेलन 100
लोहामंडी के आदर्श थाने में कार्यक्रम 50
10 अप्रैल एकलव्य स्पोटर्स स्टेडियम 1000
11 अप्रैल अवंती बाई इंटर कॉलेज छलेसर 500
आॅल सेंट स्कूल शहीद नगर 500
12 अप्रैल बलूनी क्लासेज 500
सरस्वती विद्या मंदिर कमला नगर 500
13 अप्रैल जिम कॉर्बेट पब्लिक स्कूल 200
14 अप्रैल बीएसए फैक्र्टी, ट्रांस यमुना 1000
15 अप्रैल श्री क्रष्णा कार्डियक सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम 50
17 अप्रैल आगरा चेन फैक्ट्री नुनिहाई 500
18 अप्रैल क्रष्णा इंटरनेशल स्कूल, बमरौली कटारा 400
ब्रज पब्लिक स्कूल, ट्रांस यमुना 1000
मुंशी पन्ना मसाले फैक्ट्री, शाहदरा 500
19 अप्रैल आरबीएस शिक्षा संकाय 50
आगरा कॉलेज आवासीय कॉम्प्लेक्स में काव्य गोष्ठी 1000 सोशल मीडिया के माध्यम से
20 अप्रैल यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल 1000
22 अप्रैल कैलाश मंदिर 50
23 अप्रैल अनिल मेटल इंडस्ट्री कलवारी 500
आगर आॅयल 1500
गुप्ता ओवरसीज 3000
24 अप्रैल एटी एक्सपोर्ट 500
25 अप्रैल मां यशोदा देवी स्कूल, नरायच 1000
26 अप्रैल राधा बल्लभ इंटर कॉलेज, शाहगंज 1000
27 अप्रैल महर्षि परशुराम इंटर कॉलेज 500
आगरा कॉलेज 250
28 अप्रैल लीलावती हॉस्पिटल 50
29 अप्रैल राजपुर चुंगी, राष्ट्रीय राजपूताना संघ की रैली 50
30 अप्रैल सेंट एंडूज पब्लिक स्कूल 500
1 मई हिंदुस्तान इंस्टीटयूट आॅफ मैनेजमेंट एंड कंप्यूटर स्टडीज 500
2 मई होली पब्लिक स्कूल 500
डावर फुटवियर, सिकंदरा 1000
3 मई एसकेएस ग्लोबल फैक्र्टी 500
4 मई बेनी सिंह इंटर कॉलेज, बालूगंज 500
हरदयाल विकलांग केंद्र 50
विकास होजरी फैक्ट्री कुबेरपुर 250
राजा की मंडी स्टेशेन पर एसओएस का कार्यक्रम 50
5 मई भारतीय विद्यापीठ विभव नगर 500
6 मई स्पीड कलर लैब से जागरूकता रैली 200
7 मई केएमबीडी इंटर कॉलेज कागरौल 250
आकाशवाडी आगरा 25
उपाध्याय हॉस्पिटल, शहीद नगर 50
श्री मनकामेश्वर मंदिर 250
9 मई बोस्टन पब्लिक स्कूल, शास्त्रीपुरम 900
रश्मि मेडिकेयर कमला नगर 50
10 मई जोंस मेरी पब्लिक स्कूल, रामबाग 500
अरविंद हुंडई भगवान टॉकीज 50
11 मई डौलीज पब्लिक स्कूल, बल्केश्वर 500
सुमित राहुल मेमोरियल पब्लिक स्कूल, कमला नगर 1000
रेनबो हॉस्पिटल 250
सिनर्जी प्लस हॉस्पिटल 250
पाठक हॉस्पिटल 250
12 मई पुलिस लाइन, एसएसपी अमित पाठक के साथ संकल्प 200
13 मई श्री मनकामेश्वर मंदिर रैली 500
14 मई शैमफोर्ड स्कूल, शमसाबाद रोड 500
15 मई न्यू सेंट स्टीफन स्कूल, कालिंदी विहार 1000
श्री जती शू कंपनी 500
17 मई बीडी खालसा इंटर कॉलेज 500
नगर निगम आगरा 500