आगरालीक्स… आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि के प्रो पीएन सक्सेना का निधन हो गया है, उनका एसजीपीजीआई, लखनऊ में इलाज चल रहा था, लिवर में समस्या होने पर वे 15 दिन से हॉस्पिटल में भर्ती थे। प्रो पीएन सक्सेना विवि के स्कूल आॅफ लाइफ साइंस मे जुलॉजी विभाग में प्रोफेसर थे।
आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विवि के खंदारी परिसर स्थित स्कूल आॅफ लाइफ साइंस मे जुलॉजी विभाग में प्रोफेसर पीएन सक्सेना को लिवर में परेशानी होने पर 15 दिन पहले एसजीपीजीआई, लखनऊ में भर्ती किया गया था। वहां उनका इलाज चल रहा था, शनिवार दोपहर में उनका निधन हो गया, उनके निधन की खबर से शिक्षकों के साथ ही छात्रों में शोक की लहर दौड पडी। डॉ सक्सेना अध्यापन कार्य के साथ ही अपने व्यवहार के लिए भी पॉपुलर थे। उनके निधन से विवि को बडा झटका लगा है।
लिवर की समस्या से चल रहे थी पीडित
प्रो पीएन सक्सेना को करीब दो साल पहले लिवर की समस्या हुई थी, उनके लिवर में लिम्फ नोड बन गए थे, इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे। मगर, 15 दिन पहले उनकी तबीयत बिगछ गई, लिवर ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद उन्हें एसजीपीजीआई, लखनऊ में भर्ती कराया गया था, वहां उनका इलाज के दौरान निधन हो गया।