आगरालीक्स… आगरा में सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में पकडा गया मुन्नाभाई, जानकर होश उड जाएंगे
यूपी में 68500 सहायक शिक्षकों की भर्ती के लिए रविवार को आगरा सहित प्रदेश के अन्य शहरों में परीक्षा आयोजित की गई। इसके लिए कडी सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था की गई थी। आगरा के केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड लगी रही, आरबीएस इंटर कॉलेज सेंटर पर प्रदीप कुमार, सौंख मथुरा के कक्ष निरीक्षक ने दस्तावेज चेक किए। कक्ष निरीक्षक को उपलब्ध कराई गई सूची से परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी का फोटो नहीं मिल रहा था। कक्ष निरीक्षक की सूचना पर जिला विद्यालय निरीक्षक, एडीएम सिटी और स्टेटिक मजिस्ट्रेट पहुंच गए।
टीचर दे रहा था परीक्षा
पुलिस ने मुन्नाभाई को हिरासत में ले लिया, उसने पुलिस को बताया कि उसका नाम सुरेंद्र शर्मा है और वह मथुरा के एक स्कूल में टीचर है। वह परिचित प्रदीप कुमार सारस्वत के घर आता जाता था, उसकी जगह परीक्षा देने के लिए चला आया।
पत्नी की तबीयत थी खराब
आरोपी सुरेंद्र शर्मा का कहना है कि प्रदीप कुमार सारस्वत की पत्नी की तबीयत खराब थी, इसलिए वह उसकी जगह परीक्षा देने के लिए चला जाया, पुलिस को आरोपी के पास से जो आधार कार्ड मिला, वो फर्जी था। पुलिस का कहना है कि छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज कर रैकेट में शामिल अन्य लोगों को भी अरेस्ट किया जाएगा।