आगरालीक्स… आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में बडा हादसा हुआ है,बंदरों के झुंड के हमले से हॉस्टल की दूसरी मंजिल से एमबीबीएस का छात्र गिर गया, छात्र के सिर में गंभीर चोट आई है और कोमा में है। उसे इमरजेंसी में भर्ती किया गया है।
रविवार सुबह एसएन मेडिकल कॉलेज के सुभार्ष पार्क के सामने स्थित जीबी पंत हॉस्टल की दूसरी मंजिल से एमबीबीएस छात्र अजीत यादव नीचे गिर गया, साथी छात्रों ने बताया कि अजीत दूसरी मंजिल पर कमरा नंबर 79 में रह रहा था, सुबह वह कमरे के बाहर खडा था, कमरे के बाहर जर्जर बाउंड्री बॉल थी, इसी बीच बंदर आ गए, बंदरों को देख छात्र डर गया और दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। तेज आवास सुनकर हॉस्टल में रह रहे छात्र आ गए, उन्होंने अजीत को घायल अवस्था में एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया, अजीत की हालत नाजुक है, उसे आईसीयू में भर्ती करा दिया गया। एसएन के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ एसके मिश्रा का कहना है कि साथी छात्रों ने बताया है कि बंदरों के हमले में छात्र दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया।
इमरजेंसी में पहुंच गए एमबीबीएस छात्र
साथी छात्र के गिरने पर एमबीबीएस छात्र एसएन इमरजेंसी पहुंच गए। उनका कहना है कि अजीत फर्रुखाबाद का रहने वाला है, वह पहले किराए का कमरा लेकर एसएन से बाहर रह रहा था, अभी कुछ दिन पहले ही जीबी पंत हॉस्टल में आया था, इससे पहले भी हॉस्टल में बंदरों के हमले से छात्र घायल हो चुके हैं। मेडिकल छात्र के साथ हुए हादसे के बाद एसएन प्रशासन भी सतर्क हो गया है, डॉक्टरों की टीम घायल छात्र का इलाज कर रही है।
आगरा में बंदर और कुत्तों का आतंक
आगरा में बंदर और कुत्तों का आतंक है। पिछले दिनों ताजमहल में पर्यटकों पर बंदरों ने हमला बोल दिया था और दो पर्यटकों को बंदर काट गए थे। इसे बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करना पडा था।
वीडियो के लिए क्लिक करें