Sunday , 25 October 2026
Home बिगलीक्स NHAI fail in dust management, Six Lane work stop in Agra
बिगलीक्स

NHAI fail in dust management, Six Lane work stop in Agra

239

आगरालीक्स… आगरा में सिक्स लेन के लिए चल रहे काम में धूल प्रबंधन में नेशनल हाईवे अथॉरिटी के फेल होने से लोग बीमार हो रहे हैं। लोग खांसते खांसते परेशान हैं और गला खराब हो रहा है। ऐसे में सिक्स लेन का काम रोक दिया गया है।
दिल्ली से आगरा तक नेशनल हाईवे अर्थारिटी द्वारा हाईवे को सिक्स लेन किया जा रहा है। आगरा में रुनकता से वाटरवक्र्स तक काम चल रहा है, इसके तहत सिक्स लेन तैयार करने के साथ सर्विस लेन भी बनाई जा रही है। यह काम 30 जून तक पूरा होना है। सिक्स लेन के काम के दौरान मिटटी डाली गई है, इससे वातावरण में धूल के कण बढ गए हैं और लोग बीमार होने लगे हैं। नियमानुसार हाईवे के निर्माण के दौरान एनएचए को ही धूल का प्रबंधन करना चाहिए, जिससे धूल कणों से आम लोगों को परेशानी न हो। मगर, एनएचए धूल प्रबंधन में फेल हो रहा है।
सिक्स लेन के काम पर रोक
बुधवार को आयुक्त सभागार में टीटीजेड की बैठक हुई, बैठक में मंडलायुक्त के राम मोहन राव ने कहा कि एनएचएआई जब तक सही तरह से धूल प्रबंधन नहीं करता है त​ब तक सिक्स लेन का काम बंद रहेगा।
आगरा से दिल्ली तक करीब 179.50 किमी सिक्स लेन
आगरा से दिल्ली तक करीब 179.50 किमी सिक्स लेन बन रहा है। आगरा में सुल्तानगंज की पुलिया और खंदारी के पुल तो बन कर तैयार हो गए लेकिन अभी तक सौंदर्यीकरण नहीं हुआ है। पुल के नीचे निर्माणाधीन सामग्री भी पड़ी हुई है। वाटरवर्क्स फ्लाईओवर का निर्माण अप्रैल के महीने में पूरा हो जाना चाहिए था, अभी करीब एक महीना और लग जाएगा। यपुल, सर्विस रोड का निर्माण, सौंदर्यीकरण पूरा करने में चार से छह महीने लग सकते हैं। परियोजना निदेशक मोहम्मद शफी का कहना है त्रकि योजना को लेकर पूरी तरह से गंभीरता बरती जा रही है। कुछ जगह काम में देरी हुई है, उसे समयबद्ध तरीके से पूरा करने की कोशिश की जा रही है। वाटरवर्क्स पुल सहित अन्य फ्लाईओवर भी एक महीने में चालू कर दिए जाएंगे। योजना पूरी होने की अंतिम तिथि इस साल 15 दिसंबर है। प्रयास पूरे हैं कि तय समय सीमा में ही कार्य पूरा हो जाए।
21 मई को सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर हुआ शुरू
आगरा में 21 मई को सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर पर भगवान टाकीज से वाटर वर्क्स की ओर जाने वाली लेन (कानपुर एंड) पर यातायात शुरू किया गया था, मंगलवार रात को वाटर वर्क्स से भगवान टाकीज वाली लेन का यातायात भी शुरू कर दिया गया। इस तरह खंदारी, भगवान टॉकीज और सुल्तानगंज पुलिया सहित तीन फ्लाईओवर पर वाहन दौडने लगे हैं। अभी वाटरवर्क्स फ्लाईओवर पर काम चल रहा है, इसे 30 जून तक पूरा किया जाना है। जुलाई में वाटरवर्क्स फ्लाईओवर भी शुरू हो जाएगा।
सिकंदरा से वाटरवर्क्स तक चार फ्लाईओवर
जुलाई में वाटरवर्क्स फ्लाईओवर शुरू होने के बाद सिकंदरा से वाटरवर्क्स से चार फ्लाईओवर हो जांएगे, दिल्ली और कानपुर से आने वाले वाहन फ्लाईओवर पर फर्राटा भरेंगे।
सबसे लंबा 46 मीटर का सुल्तानगंज फ्लाईओवर
आगरा में बने चारों फ्लाईओवर में सबसे लंबा सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर है, यह 46़ मीटर लंबा है, खंदारी और वाटरवर्क्स फ्लाईओवर 26 से 28 मीटर लंबे हैं।
अभी सुल्तानगंज पुलिया के नीचे का रास्ता बंद
सुल्तानगंज पुलिया फ्लाईओवर शुरू हो गया है लेकिन कमला नगर से पालीवाल पार्क की तरफ जाने वाला नीचे का रास्ता बंद है, इसके नीचे एनएचएआई का सामान पडा हुआ है, इसे खुलने में समय लगेगा।

ये है हाल
-179.50 किमी का है सिक्स लेन प्रोजेक्ट -1928.22 करोड़ रुपये थी शुरुआती लागत -180 करोड़ रुपये की थी सरकारी ग्रांट -03 राज्यों में हो रहा हाईवे का चौड़ीकरण

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: Native Of Agra Sub Inspector Arun Chahar died in road accident in Muzaffarnagar

आगरालीक्स दुखद आगरा के रहने वाले मुजफ्फरनगर की सिविल लाइन चौकी इंचार्ज...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Today weather forecast of Agra

आगरालीक्स आगरा में सुबह का तापमान 20 डिग्री से नीचे पहुंच गया...

बिगलीक्स

Agra News: All News Papers review 25th October 2026

आगरालीक्स आगरा का 25 अक्टूबर का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ विधानसभा मतदाता सूची...

बिगलीक्स

Agra News: Road collapse in Paliwal Park Agra, Video

आगरालीक्स …वीडियो आगरा में सुबह सुबह पालीवाल पार्क में धंसी सड़क, टहलने...

error: Content is protected !!