आगरालीक्स.. आगरा कैंट स्टेशन पर ट्रेन की बोगियां बनी आग का गोला, आग में ट्रेन की बोगी देखते ही देखते जलकर स्वाह हो गई। आग की लपटों से घिरी बोगियों को देख यात्री दहशत में रहे। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका।
आगर के कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर छह की लूप लाइन पर डेढ महीने से ट्रेन की तीन सवारी बोगी खडी हुई हैं। बुधवार रात 10 45 बजे ट्रेन की बोगियों से आग की लपटें निकलने लगी, कुछ ही देर में ट्रेन की बोगी आग का गोला बन गई। ट्रेन की बोगियों में आग से यात्री दहशत में आ गए। आरपीएफ, जीआरपी और कुलियों ने ट्रेन की बोगियों से उठ रही आग की लपटों पर काबू पाने के प्रयास किए। लेकिन आग की लपटें तेज होती गई।
आग का गोला बनी तीनों बोगियां जली
कुछ ही देर में ट्रेन की तीनों बोगियां जलकर स्वाह हो गई, आग पर काबू पाने में रेलवे कर्मियों के होश उड गए। दमकल की गाडी के पहुंचने से पहले रेलवे कर्मी आग पर काबू पाने में जुटे रहे। रात में रेलवे अधिकारी भी पहुंच गए, आग लगने से करीब दो घंटे तक अफरा तफरी का माहौल रहा।
आग के कारणों की जांच
प्लेटफॉर्म नंबर छह पर डेढ महीने से ट्रेन की तीन बोगी खडी हुई थी, इन बोगियों में कोई इलेक्ट्रिक सप्लाई नहीं थी, इसके बाद भी लोहे की बोगियों में संवेदनशील कैंट स्टेशन पर आग लगने से रेलवे अधिकारियों के होश उडे हुए हैं। आग के कारणों की जांच कराई जा रही है। हर पहलू की जांच की जा रही है, लूप लाइन पर खडी बोगी में आग साजिश के तहत तो नहीं लगाई गई है, इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर जांच चल रही है। मीडिया से डीके सिंह, अपर रेल मंडल प्रबंधक का कहना है कि आग कैसे लगी, इसकी जांच कराई जा रही है। हो सकता है कि गर्मी के कारण बोगियों में आग लग गई हो। बोगी में आग लगाने का कोई निशान नहीं मिला है।