आगरालीक्स.. आगरा में डॉक्टरों ने किया योग, रेनबो हाॅस्पिटल में योग शिविर आयोजित किया गया। इसमें योग गुरू विनयकांत नागर के नेतृत्व में अस्पताल के निदेशक डा. नरेंद्र मल्होत्रा, रेनबो आईवीएफ की निदेशक डा. जयदीप मल्होत्रा, डा. निहारिका मल्होत्रा, डा. केशव मल्होत्रा, डा. राजीव लोचन शर्मा, डा. वंदना कालरा, डा. मनप्रीत शर्मा, डा. शैमी बंसल, डा. दीक्षा गोस्वामी, डा. शैली गुप्ता आदि डाॅक्टरों के साथ ही प्रबंधकों में राकेश आहूजा, लवकेश गौतम, अमृतपाल सिंह चडढा, सुदीप पुरी, केशवेंद्र सिसौदिया, जगमोहन गोयल, दीपक, नवनीत, रवि, सचिन एवं समस्त क्लीनिकल, नाॅन क्लीनिक स्टाॅफ ने योग क्रियाएं कीं।

डा. नरेंद्र मल्होत्रा ने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में योग को अपनाना चाहिए। डा. जयदीप मल्होत्रा ने कहा कि हर रोज सुबह 30 मिनट का योगाभ्यास आपको वर्तमान और भविष्य की कई तकलीफों से बचा सकता है।