आगरालीक्स.. आगरा की पॉश कॉलोनी में रहने वाली मेडिकल छात्रा का शव मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में मिला है, मेडिकल छात्रा द्वारा सुसाइड किए जाने की आशंका है, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। छात्रा के कमरे की जांच की जा रही है, जिससे सुसाइड के कारणों का पता चल सके।
आगरा के कमला नगर निवासी राकेश कश्यप की बेटी अनुष्का अश्यप 20 साल केडी डेंटल कॉलेज, व्रंदावन, मथुरा में बीडीएस फर्स्ट ईयर कर रही थी। वह केडी डेंटल कॉलेज के हॉस्टल में कमरा नंबर 309 में रह रही थी, बुधवार सुबह काफी देर तक उसके रूम का कमरा नहीं खुला, वार्डन ने कमरे को खटखटाया तो कोई आवाज नहीं आई, इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
कमरे में दुपटृटे से लटका मिला अनुष्का का शव
पुलिस के आने के बाद छात्रा के कमरे का दरवाजा तोडा गया, अंदरा अनुष्का का शव दुपटटे पर लटका हुआ था, उसे नीचे उतारा गया लेकिन तब तक अनुष्का की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों को भी सूचना दे दी।
घर में मचा कोहराम, दहशत में छात्राएं
अनुष्का की मौत की खबर से राकेश कश्यप के घर में कोहराम मचा हुआ है, लाडली बेटी की मौत से परिजनों का रो रोक बुरा हाल है। वे अनुष्का की मौत का कारण नहीं समझ पा रहे हैं, कहना है कि अनुष्का सुसाइड नहीं कर सकती है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है, कमरे की भी तलाशी ली गई है। साथी छात्राओं से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं, इस घटना से साथी छात्राएं दहशत में हैं।
फाइल फोटो